• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी आयात शुल्क को लेकर वाणिज्य मंत्रालय सतर्क

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार

by Blitz India Media
December 6, 2024
in Hindi Edition
0
Commerce Ministry alert about US import duty on Indian products
Share on FacebookShare on Twitter
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहा है। इसमें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव परिणाम के बाद दिए गए बयानों के निहितार्थ पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई ऐसी बात नहीं है जिससे भारत के विरुद्ध भेदभावपूर्ण शुल्क लगाया जा सके। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान भारत को आयात शुल्क का ‘दुरुपयोग करने वाला’ कहा था। यह दावा उनके अक्टूबर, 2020 के बयान की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने भारत को ‘टैरिफ किंग’ करार दिया था।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने ब्रिक्स देशों को अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाशने के किसी भी कदम के खिलाफ चेतावनी दी थी और नौ सदस्यीय समूह से प्रतिबद्धता मांगी थी। इस समूह में भारत, रूस, चीन और ब्राजील प्रमुख सदस्य हैं। ऐसे बयानों को देखते हुए व्यापार संबंधों पर विचार-विमर्श करना आवश्यक है, क्योंकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

विशेषज्ञों ने बार-बार कहा है कि ट्रंप का यह दावा अनुचित है कि भारत आयात शुल्क का ‘दुरुपयोग’ करता है, क्योंकि अमेरिका सहित कई देश कुछ उत्पादों पर उच्च सीमा शुल्क लगाकर अपने घरेलू उद्योगों की रक्षा करते हैं। डब्ल्यूटीओ के विश्व शुल्क ‘प्रोफाइल’-2023 के अनुसार, अमेरिका भी डेयरी उत्पादों (188 प्रतिशत), फलों और सब्जियों (132 प्रतिशत), कॉफी, चाय, कोको और मसालों (53 प्रतिशत), अनाज और खाद्य पदार्थ (193 प्रतिशत), तिलहन, वसा और तेल (164 प्रतिशत), पेय पदार्थ और तंबाकू (150 प्रतिशत), मछली और मछली उत्पाद (35 प्रतिशत), खनिज और धातु (187 प्रतिशत), और रसायन (56 प्रतिशत) जैसी वस्तुओं पर उच्च शुल्क लगाता है। एक विशेषज्ञ ने कहा कि अगर अमेरिका अपने कुछ उत्पादों के लिए सीमा शुल्क में कटौती की मांग करता है, तो भारत को भी घरेलू वस्तुओं को अधिक बाजार पहुंच प्रदान करने के लिए इसी तरह की कटौती की मांग करनी चाहिए।

वित्त वर्ष 2023-24 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार था। पिछले वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 77.51 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात कुल 42.2 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ‘भारत के मित्र’ हैं तथा भारत-अमेरिका मित्रता आगे भी बढ़ती रहेगी। अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बावजूद भारत के व्यापारिक संबंध और प्रगाढ़ होते रहेंगे।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
Good news for those doing offline transactions

ऑफलाइन लेन-देन करने वालों के लिए खुशखबरी

Recent News

Sindhu
News

Sindhu, Srikanth post wins

by Blitz India Media
May 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: PV Sindhu and Kidambi Srikanth advanced comfortably to the second round of the Thailand Open in...

Read moreDetails
RBI

RBI chief Malhotra says fuel prices may go up

May 13, 2026
Australia hikes budget outlay to boost ties with India

Australia hikes budget outlay to boost ties with India

May 13, 2026
export

India’s merchandise exports hit $112 billion in Q1

May 13, 2026
Pat Cummins

Hyderabad captain Cummins fined Rs 12 lakh

May 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation