ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की ओर से कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर- मेल/ फीमेल) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल को स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 19 मई तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov. in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से मैट्रिकुलेशन (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में अनुभव/आईटीआई सर्टिफिकेट/ हैवी ट्रांसपोर्ट वेहिकल ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना चाहिए। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की आयु कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष और अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। विस्तृत डिटेल चेक करने के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।













