• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, July 3, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

रील और गेमिंग छोड़ योग में जीते अंतरराष्ट्रीय मेडल

by Blitz India Media
July 3, 2026
in Hindi Edition
0
दिल्ली की 8 साल की बेटियों ने योग में रचा इतिहास, जीते अंतरराष्ट्रीय मेडल और बनाए विश्व रिकॉर्ड

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। चमक-दमक वाले डिजिटल युग में जब बच्चे स्मार्टफोन की चंद इंच की आभासी दुनिया में खोए रहते हैं, वहीं दिल्ली की कुछ नौनिहाल बेटियां अपनी कड़ी मेहनत और साधना के दम पर सफलता की नई कहानी लिख रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर रील और ऑनलाइन गेमिंग के शोर के बीच दिल्ली की इन नन्ही योग साधिकाओं ने न केवल अपनी उम्र को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि योग की प्राचीन विधा को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ जीवन का एक सशक्त और जीवंत संदेश भी दे रही हैं।

दिल्ली की महज आठ वर्ष की नौनिहाल वान्या शर्मा, मिशा सैनी और निहारिका पासी ने योग जगत में अपनी अद्भुत प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य मेडल जीतकर प्रेरणादायक योग आइकनों में शुमार हो चुकी हैं। तीनों कक्षा तीन की छात्रा हैं। निहारिका स्वरूप नगर की, वान्या सेक्टर 22 रोहिणी और मीशा सैनी पीतमपुरा की रहने वाली हैं।

वान्या शर्मा ने महज आठ साल की उम्र में 18 विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराए हैं। इंटरनेशनल योगा चैंपियन वान्या ने सितंबर 2025 में एशिया पैसिफिक मलेशिया में तीन स्वर्ण पदक जीते तो वहीं दिसंबर 2025 में गाजियाबाद में हुए योग विश्व कप में 14 देशों के खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। इसके अलावा वान्या ने प्रतियोगिता में चैंपियन आफ चैंपियंस का प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किया है।

इसी तरह उनकी साथी मिशा सैनी ने एशिया कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक स्वर्ण और एक रजत मेडल देश की झोली में डाला, जबकि निहारिका पासी ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया है। इन बच्चों में योग को लेकर अद्भुत ललक है।
वान्या, निहारिका और मिशा सुबह की पहली किरण के साथ ही अष्टांग योग के सबसे कठिन और जटिल आसनों को बेहद सहजता से करती हैं। इन बाल योगियों का आधुनिक समाज के लिए एक मूक संदेश भी है जो सेहत को छोड़कर स्क्रीन की तरफ भाग रहा है। उन्हें ये बेटियां अध्यात्म, बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली की ओर लौटने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अब तीनों बेटियां थाइलैंड में इस वर्ष सितंबर में होने वाले एशिया कप की तैयारी में जुटी हैं।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
Metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

Recent News

railway
News

Railways approves two projects worth Rs 409 crore

by Blitz India Media
July 3, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Indian Railways has approved two projects with an investment of Rs 409 crore, which include...

Read moreDetails
HCLTech

HCLTech bags $1.14b AI deal from Fortune Global Co

July 3, 2026
Air India Express

Air India Express restores full West Asia network

July 3, 2026
India's real estate

India’s real estate attracts $4.5b institutional investments

July 3, 2026
Growth

Services PMI expands to 57.4 in June

July 3, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation