• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

फुटबॉल के दीवानों का शुरू हुआ महाकुंभ

फीफा वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, शकीरा ने 'डाई डाई' पर लूटी महफिल

by Blitz India Media
June 15, 2026
in Hindi Edition
0
fifa-world-cup-2026-opening-ceremony-shakira-format

ब्लिट्ज ब्यूरो

मैक्सिको सिटी। सह मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैच से 11 जून को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत हार से हुई। उद्घाटन मैच से पहले मैक्सिको सिटी में रंगारंग कार्यक्रम में कोलंबियाई सिंगर व डांसर शकीरा ने ऑफिशियल गाने ‘डाई डाई’ पर अपने डांस शो से फैन्स का दिल जीत लिया। ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा के अलावा नाइजीरियाई बर्ना बॉय जैसे म्यूजिक स्टार्स शामिल हुए। ओपनिंग सरेमनी में शकीरा के साथ परफॉर्म करने वालों की लिस्ट में एलेजांद्रो फर्नांडीज, लैटिन स्टार बेलिंडा, डैनी ओशन, कोलंबियाई गायक जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस, लोकप्रिय बैंड माना और टायला जैसे नाम भी शामिल थे।

शकीरा की परफॉर्मेंस खत्म होते ही, मैक्सिको सिटी की हवा में स्मोक बम छोड़े गए । लाल, सफेद और हरे रंग का धुआं हवा में फैल गया है, जिसने मैक्सिको के झंडे के रंगों को दर्शाया। हजारों फैन्स ने इस रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर मजा लिया।

सलमा हायेक और इन्फेंटिनो ने की औपचारिक शुरुआत

उद्घाटन समारोह के बाद स्पेनिश अभिनेत्री सलमा हायेक और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने विश्व कप 2026 की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद ट्रॉफी को स्टेडियम में प्रदर्शित किया गया और फिर मुकाबले का आगाज हुआ।

23वे फीफा मेंस वर्ल्ड कप का फाइनल19 जुलाई को खेला जाएगा। फीफा कप के लिए मुकाबले अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले जाएंगे। 96 साल के इतिहास में पहली बार ये तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।

16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। लियोनेल मेसी और रोनाल्डो समेत 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे है।

मैक्सिको तीसरी बार मेजबान

2002 में जापान और कोरिया ने पहली बार मिलकर फीफा वर्ल्ड कप होस्ट किया था। मैक्सिको पहला ऐसा देश है, जिसे तीन बार (1970, 1986 और 2026) मेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला।

पहली बार 48 टीमें खेलेंगी। 1998 से अब तक केवल 32 देश इसमें हिस्सा लेते थे। 16 शहरों में 104 मैच होंगे (पहले 64 होते थे)। फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो भी रखा जाएगा।

16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट खेलेंगी

48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम तीन मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी यानी 24 टीमें।

हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 टीमों में बेस्ट 8 को भी अगले दौर में जगह मिलेगी। इस तरह 32 टीमें नॉकआउट में एंट्री करेंगी। नॉकआउट में 32 टीमों के मैच के बाद 16 टीमें बचेंगी, इनके मुकाबले के बाद 8 टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
इस नए फॉर्मेट के तहत टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो इसे फीफा इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बनाता है।

फ्रांस और स्पेन का ग्रुप मुश्किल

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है। ग्रुप एच और आई को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी मजबूत टीमें हैं। अर्जेंटीना 2022 में मेसी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बना था।

गॉर्डन सबसे उम्रदराज और मोरा सबसे युवा खिलाड़ी

टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन हैं, जिनकी उम्र 43 साल 162 दिन है। सबसे युवा खिलाड़ी मैक्सिको के गिल्बर्टो मोरा हैं, उनकी उम्र 17 साल 240 दिन है। इस वर्ल्ड कप में 20 साल से कम उम्र के 22 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के 7 खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आ सकते हैं।

वर्ल्ड कप में चार देश पहली बार

काबो वर्डी (68 रैंक), क्यूरासाओ (82 रैंक), जॉर्डन (66 रैंक), उज्बेकिस्तान (50 रैंक) पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

चैंपियन को मिलेंगे 429 करोड़ रुपए

वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली 48 टीमों के बीच 5,600 करोड़ रुपए से ज्यादा ( 655 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जो पिछले वर्ल्डकप की तुलना में 50% ज्यादा है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को करीब 429 करोड़ रुपए (50 मिलियन डॉलर) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को लगभग 283 करोड़ रुपए ( 33 मिलियन डॉलर) की राशि दी जाएगी। तीसरे स्थान पर 249 करोड़ और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 232 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ब्राजील इतिहास की सबसे सफल टीम

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील सबसे सफल टीम है। ब्राजील ने रिकॉर्ड पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 और 2002) वर्ल्ड कप का खिताब जीता। जर्मनी और इटली ने चार-चार बार ट्रॉफी अपने नाम की। अर्जेंटीना तीन बार (1978, 1986 और 2022) चैंपियन बना।

प्रसारण जी एंटरटेनमेंट पर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग जी5 एप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

  • पहली बार तीन देश होस्ट कर रहे फीफा वर्ल्ड कप
  • अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में 48 टीमों के बीच 104 मैच
  • नॉकआउट चरण में 32 टीमें जाएंगी, 19 जुलाई को फाइनल
  • मेसी, रोनाल्डो समेत दुनिया के 1248 फुटबॉलर ले रहे भाग

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
amarnath

अमरनाथ यात्रियों पर रहेगा 55 हजार जवानों का सुरक्षा कवच

Recent News

real estate
News

Delhi-NCR posts record office space profits

by Blitz India Media
July 7, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Delhi-NCR recorded its highest-ever quarterly take-up of flexible office space in Q2 2026 (April-June), with flex...

Read moreDetails
piyush-goyal

Leather industry should target $15b exports: Goyal

July 7, 2026
India’s steel production clocks 6pc growth

India’s steel production clocks 6pc growth

July 7, 2026
India, Indonesia ink BrahMos missile pact

India, Indonesia ink BrahMos missile pact

July 7, 2026
Market

Markets Set to Open Higher as the Nifty Eyes a Fresh Push After Four Days of Gains

July 7, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation