• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, May 30, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

हनुमानगढ़ को 1008 करोड़ की सौगात

महिला दिवस पर सीएम भजनलाल ने खोला विकास का पिटारा- राज्य में कई बड़ी परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

by Blitz India Media
March 18, 2026
in Hindi Edition
0
CM भजनलाल
ब्लिट्ज ब्यूरो

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने 1008 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा भी मौजूद रहे।

सुरक्षा के बीच भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम भूमि विकास बैंक के पास प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अंतिम समय में इसे जाट भवन के सामने मंडी के बी ब्लॉक (प्लेटफॉर्म नंबर दो) पर शिफ्ट किया गया। मंच पर जाने से पहले सीएम ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली नहरों और ऊर्जा क्षेत्र के लिए भारी बजट आवंटित किया-

सोलर क्रांति: पीएम कुसुम योजना के तहत 546 करोड़ रुपये की लागत से सोलर संयंत्रों की स्थापना की आधारशिला रखी गई।

नहरी सुदृढ़ीकरण: इंदिरा गांधी मुख्य नहर की वितरिका प्रणाली और क्षतिग्रस्त खालों के पुनर्निर्माण के लिए 172 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

पुलों का कायाकल्प: इंदिरा गांधी नहर और फीडर के पुलों के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए करीब 52 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास हुआ।

शिक्षा: छात्राओं की सुविधा के लिए 2.80 करोड़ रुपये की लागत से सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कई पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट्स का फीता काटकर जनता को समर्पित किया-

कनेक्टिविटी: भटिण्डा-सूरतगढ़ रेलवे सेक्शन पर 50 करोड़ की लागत से बना फोरलेन आरओबी और भादरा-साहवा सड़क विकास कार्य (20.18 करोड़)।

कृषि एवं ऊर्जा: 7.46 करोड़ की लागत से बना राजकीय कृषि महाविद्यालय और 40.81 करोड़ की लागत से तैयार 132 केवी जीएसएस खुईया का लोकार्पण।

स्वच्छता: नगरपालिका रावतसर में 6 करोड़ की लागत से बने एफएसटीपी प्लांट की शुरुआत।

आधी आबादी का सम्मान

समारोह का मुख्य आकर्षण महिलाओं का सम्मान रहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की महिलाओं को सम्मानित किया।

संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

Related Posts

modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी की अपील

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

जय सोमनाथ

May 23, 2026
घाव भरने और शांति बहाली का समय: सीएम युमनाम खेमचंद सिंह
Hindi Edition

यह मणिपुर के घाव भरने का समय है, दोषारोपण और बयानबाजी का नहीं

May 23, 2026
bullet train
Hindi Edition

बी-28 बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव ने किया ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

May 23, 2026
railway
Hindi Edition

सेंसर-ड्रोन के हवाले होगी रेल पटरियों की सेहत

May 23, 2026
modi
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकटः विदेशी मुद्रा बचाने के पीएम ने सुझाए 7 उपाय… देश हित की बात, खुद से शुरुआत

May 23, 2026
Load More
Next Post
वैश्विक खाद्य अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका का हस्ताक्षर है 'आहार 2026'

वैश्विक खाद्य अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका का हस्ताक्षर है 'आहार 2026'

Recent News

Lakshya Sen
News

Lakshya bows out of Singapore Open

by Blitz India Media
May 30, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Lakshya Sen lost to Japan’s Koki Watanabe in the quarter-final of the Singapore Open after a...

Read moreDetails
financial

India’s $360 bn infra-investments slashes logistics cost

May 30, 2026
US President Donald Trump

Trump delays decision on Iran deal

May 30, 2026
Rajnath Singh Unveils Operation Sindoor Book

Rajnath releases commemorative book on Op Sindoor

May 30, 2026
Indian stock market crashes

Indian stock market crashes

May 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation