• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

हरमनप्रीत सिंह ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

- पीआर श्रीजेश बने 'गोलकीपर ऑफ द ईयर'

by Blitz India Media
November 15, 2024
in Hindi Edition
0
Harmanpreet Singh won 'Player of the Year' award
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने वर्ष 2024 के लिए क्रमशः एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) और गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) हासिल किया है। हरमनप्रीत और श्रीजेश दोनों को ओमान में 49वीं एफआईएच कांग्रेस के दौरान यह सम्मान मिला।

हरमनप्रीत ने शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए नीदरलैंड के जोएप डी मोल और थियरी ब्रिंकमैन, जर्मनी के हेंस मुलर और इंग्लैंड के जैक वालेस को पीछे छोड़ा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल किए थे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में गोल करने के अलावा स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक के मैच में भारत की तरफ से दोनों गोल किए। भारत ने यह मैच 2-1 से जीतकर ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पोडियम स्थान हासिल किया।

‘आपके बिना कुछ भी संभव नहीं हो पाता’
पेरिस ओलंपिक के बाद खेल से संन्यास लेने वाले श्रीजेश ने गोलकीपर वर्ग में शीर्ष पुरस्कार हासिल करने की दौड़ में नीदरलैंड के पिरमिन ब्लैक, स्पेन के लुइस कैलज़ाडो, जर्मनी के जीन पॉल डेनेबर्ग और अर्जेंटीना के टॉमस सैंटियागो को पीछे छोड़ा। हरमनप्रीत ने इससे पहले 2020-21 और 2021-22 में भी एफआईएच ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता था लेकिन तीसरा सम्मान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे उन्होंने ओलंपिक पदक जीतने के बाद हासिल किया है। कप्तान के रूप में यह उनका पहला सम्मान है। हरमनप्रीत ने कहा,‘‘सबसे पहले तो मैं इस सम्मान के लिए एफआईएच का आभार व्यक्त करता हूं। ओलंपिक में पदक जीतकर स्वदेश लौटना शानदार रहा जहां हमारा स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यह बहुत ही खास एहसास था। मैं यहां पर अपने साथियों का जिक्र करना चाहूंगा। आपके बिना यह कुछ भी संभव नहीं हो पाता।’’

‘इस आखिरी खेल सम्मान के लिए धन्यवाद’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमें हर स्तर पर सफलता हासिल करने का मौका देने के लिए हॉकी इंडिया का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। मेरी पत्नी और बेटी आज यहां हैं और उनके सामने यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसलिए इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।’’ ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले श्रीजेश ने भी तीसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने 2020-21 और 2021-22 में यह पुरस्कार जीता था। ‘‘मैं आज बहुत खुश हूं। मेरे खेल करियर के इस आखिरी खेल सम्मान के लिए धन्यवाद। यह पुरस्कार पूरी तरह से मेरी टीम का है, डिफेंस का है जिसने यह सुनिश्चित किया कि ज्यादातर हमले मुझ तक न पहुंचें। यह पुरस्कार मिडफील्डर और फॉरवर्ड का है, जिन्होंने मैंने जितने गोल खाए उससे अधिक गोल करके मेरी गलतियों को छुपाया।’’

एफआईएच पुरस्कारों के अन्य विजेता
नीदरलैंड की यिब्बी जानसन (वर्ष की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी), चीन की ये जिओ (वर्ष की श्रेष्ठ महिला गोलकीपर), पाकिस्तान की सुफियान खान (वर्ष का पुरुष उभरता सितारा), अर्जेंटीना की जो डियाज (महिला उभरती हुई खिलाड़ी), नीदरलैंड के जेरोइन डेल्मी (वर्ष का पुरुष कोच), एलिसन अन्नान (वर्ष की महिला कोच), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रोजर्स (वर्ष का पुरुष अंपायर), स्कॉटलैंड की सारा विल्सन (वर्ष की महिला अंपायर)।

Related Posts

Education
Hindi Edition

इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए बढ़ीं सीटें

April 17, 2026
नालंदा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी की सीटें
Hindi Edition

नालंदा मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस और पीजी की सीटें

April 17, 2026
यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में 13 महिलाएं
Hindi Edition

यूपीपीएससी के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में 13 महिलाएं

April 17, 2026
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती 2026
Hindi Edition

2.18 लाख तक सैलरी, हिमाचल के केंद्रीय विश्वविद्यालय में बनें प्रोफेसर

April 17, 2026
Gujarat Governor rural outreach program
Hindi Edition

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने देश में कायम की ग्रामीण विकास की अनूठी मिसाल

April 17, 2026
संगीत के सुरों पर सियासत
Hindi Edition

संगीत के सुरों पर सियासत

April 17, 2026
Load More
Next Post
'Medal Machine' again created history, won 12 golds

‘मेडल मशीन’ ने फिर रचा इतिहास, जीते 12 गोल्ड

Recent News

Indian women hold Argentina to a draw
News

Indian women hold Argentina to a draw

by Blitz India Media
April 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Indian women’s hockey team showed immense grit to finish their four-match tour of Argentina with...

Read moreDetails
India, South Africa to deepen trade ties

India, South Africa to deepen trade ties

April 18, 2026
modi

PM Modi to address nation

April 18, 2026
rupee

Cabinet okays 2 pc DA hike for Central Govt employees

April 18, 2026
Chotrani goes down to Masotti

Chotrani goes down to Masotti

April 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation