• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत ने बनाया अपना देसी रडार, 500 किलोमीटर की रेंज

- पाकिस्तान को लगेगी लाल मिर्ची

by Blitz India Media
September 20, 2025
in Hindi Edition
0
India has developed its own indigenous radar, with a range of 500 kilometers.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।भारत की वायु रक्षा क्षमता को एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है, देश के पहले स्वदेशी वीएचएफ रडार को अब इस तरह बनाया जा रहा है कि यह स्टील्थ फाइटर जेट्स को 500 किलोमीटर की दूरी से पहचान सकता है। इस रडार को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के सहयोग से बनाने का काम किया है।
पहले से ज्यादा ताकतवर
वीएचएफ रडार की बात करें तो ये शुरुआत में ये केवल 400 किलोमीटर तक ही दुश्मन के विमानों और टारगेट्स को पकड़ सकता था, लेकिन अपग्रेड के बाद अब यह 500 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी फाइटर जेट या अन्य हवाई प्लेटफॉर्म को ट्रैक कर सकता है। यह अपग्रेड भारत की अर्ली वार्निंग और सर्विलांस क्षमता को काफी मजबूत बना देगा जिससे पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के फाइटर जेट को हमारी सीमा में घुसने से पहले ही ट्रैक कर लिया जाएगा।
कैसे काम करता है रडार?
यह रडार वीएचएफ बैंड (30-300 एमएचजेड) में काम करता है। स्टील्थ एयरक्राफ्ट जैसे अमेरिकी एफ-35 लाइटिंग II और आने वाले छठी जनरेशन के फाइटर जेट्स को आमतौर पर हाई-फ्रीक्वेंसी रडार पकड़ नहीं पाते हैं लेकिन वीएचएफ बैंड की लंबी वेवलेंथ स्टील्थ डिजाइन और रडार-एब्जॉर्बिंग मटेरियल को बेअसर कर देती है। यानी यह रडार उन विमानों को भी पहचान सकता है, जो खास तौर पर रडार से बचने के लिए बनाए गए हैं।
खासियत
वीएचएफ रडार की मदद से 500 किलोमीटर की रेंज से आने वाले फाइटर जेट, मिसाइल या कोई अन्य एयरक्राफ्ट को आने से रोकता है, साथ ही ये रडार आधुनिक स्टील्थ तकनीक से लैस दुश्मन के विमानों को चुनौती देने का काम करता है और पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बना यह रडार भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करता है।
वायु रक्षा नेटवर्क में बड़ी भूमिका
यह नया वीएचएफ रडार भारत की मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम का अहम हिस्सा बनेगा। इसे लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों और अन्य आधुनिक सेंसरों के साथ जोड़ा जाएगा। इससे भारत को न सिर्फ सीमा पर बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भी वायु सुरक्षा के मामले में रणनीतिक बढ़त मिलेगी।

Related Posts

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Hindi Edition

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

April 23, 2026
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकोट में किया गुजराती संस्करण का शुभारंभ

April 23, 2026
ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन
Hindi Edition

ऐसे कैसे होगा नारी शक्ति का वंदन

April 23, 2026
दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!
Hindi Edition

दांतों की बीमारी से हो सकता है गठिया!

April 23, 2026
लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए
Hindi Edition

लोधी गार्डन ने स्थापना के ऐतिहासिक 90 वर्ष पूरे किए

April 23, 2026
Development Journalism National Narrative Shishir Priyadarshi
Hindi Edition

भारत को तोड़ने नहीं, जोड़ने वाली पत्रकारिता की जरूरत

April 23, 2026
Load More
Next Post
Army secures patent for indigenous AI-based defence technology

सेना ने हासिल किया स्वदेशी एआई बेस्ड डिफेंस तकनीक का पेटेंट

Recent News

real estate
News

Domestic investors drive real estate inflows

by Blitz India Media
April 28, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s institutional real estate investment activity totalled $1.6 billion in Q1 2026, marking a 26 per...

Read moreDetails
growth

India’s fintech funding up 2 pc

April 28, 2026
Jaishankar meets UNGA President Baerbock

Jaishankar meets UNGA President Baerbock

April 28, 2026
Naidu, Vaishnaw lay foundation of Google Cloud Hub

Naidu, Vaishnaw lay foundation of Google Cloud Hub

April 28, 2026
Atletico battling injury concerns

Atletico battling injury concerns

April 28, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation