• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ब्रिक्स मुद्रा का कोई प्रस्ताव नहीं : जयशंकर

भारत कभी भी ‘डी-डॉलराइजेशन’ के पक्ष में नहीं रहा

by Blitz India Media
December 13, 2024
in Hindi Edition
0
jai shankar
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कतर में दोहा फोरम में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी डॉलर को टक्क र देने के लिए कोई नई मुद्रा शुरू करने का फैसला नहीं हुआ है। यह बयान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के एक हफ्ते बाद आया है। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों, जिनमें भारत, रूस और चीन जैसे बड़े देश शामिल हैं, से मांग की थी कि वे डॉलर की जगह लेने वाली कोई नई मुद्रा न बनाएं और न ही किसी दूसरी मुद्रा का समर्थन करें।

ट्रंप ने दी ये धमकी
ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ब्रिक्स देश ‘डी-डॉलराइजेशन’ की नीति अपनाते हैं, यानी अमेरिकी डॉलर से दूर जाते हैं, तो वह 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। जयशंकर ने कहा कि भारत का अमेरिका के साथ अच्छा और मजबूत रिश्ता है। उन्होंने पहले ट्रंप प्रशासन के साथ कुछ व्यापारिक मुद्दों को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि ट्रंप के कार्यकाल में ही क्वाड को फिर से शुरू किया गया था।

जयशंकर ने दी प्रतिक्रिया

ट्रंप की हालिया चेतावनी का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘मुझे ठीक से पता नहीं है कि इसके (ट्रंप की टिप्पणी) पीछे क्या कारण था, लेकिन हमने हमेशा कहा है कि भारत कभी भी ‘डी-डॉलराइजेशन’ (देशों द्वारा अमेरिकी डॉलर पर आरक्षित मुद्रा, विनिमय माध्यम के तौर पर निर्भरता कम करने) के पक्ष में नहीं रहा है। अभी, ब्रिक्स मुद्रा का कोई प्रस्ताव नहीं है।’

जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों में योगदान दिया है।

रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान के अमेरिका विरोधी, पश्चिम विरोधी एक धुरी बनाने में भारत की भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, ‘हर देश के अपने हित होते हैं। वे कुछ पर सहमत होते हैं, कुछ पर असहमत होते हैं। कभी-कभी एक ही देश अलग-अलग मुद्दों पर अलग-अलग संयोजनों में काम करते हैं।’

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
PM Modi extends best wishes to George Koovakad, 1st Indian to be elevated to Cardinal

भारतीय पादरी का कार्डिनल बनना गर्व की बात: मोदी

Recent News

real estate
News

Delhi-NCR posts record office space profits

by Blitz India Media
July 7, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Delhi-NCR recorded its highest-ever quarterly take-up of flexible office space in Q2 2026 (April-June), with flex...

Read moreDetails
piyush-goyal

Leather industry should target $15b exports: Goyal

July 7, 2026
India’s steel production clocks 6pc growth

India’s steel production clocks 6pc growth

July 7, 2026
India, Indonesia ink BrahMos missile pact

India, Indonesia ink BrahMos missile pact

July 7, 2026
Market

Markets Set to Open Higher as the Nifty Eyes a Fresh Push After Four Days of Gains

July 7, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation