नई दिल्ली। भारत में अरबपतियों की संख्या एक दशक में बढ़कर दोगुनी हो गई है। बिलेनियर एंबीशन्स रिपोर्ट के मुताबिक, सालभर में भारत ने 32 नए अरबपति जोड़े हैं। 2015 के बाद से, देश में अरबपतियों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, यह आर्थिक क्षेत्र में भारत के लगातार बढ़ते कदमों को दिखाता है।
इसके पीछे वे नए चेहरे भी हैं, जिन्होंने पारंपरिक व्यवसाय से लेकर नए क्षेत्रों तक में सफलता के झंडे गाड़े हैं। कारोबार के क्षेत्र में लगातार हो रही बढ़ोतरी का इसमें अहम योगदान है। अनुमान है कि अगले दशक में भारत में अरबपतियों की संख्या चीन के बराबर हो जाएगी।
– 42 फीसदी दौलत बढ़ी सालभर के भीतर अरबपतियों की
चीन में घट रही संख्या
अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 835 और चीन में 427 है। अमेरिका में इस साल 84 लोग अरबपतियों की सूची में जुड़े। हालांकि, चीन में अरबपतियों की संख्या में गिरावट देखी गई। चीन में इस साल 93 अरबपति कम हुए हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की संख्या 2015 में 1,757 से बढ़कर 2024 में 2,682 हो गई है।
इसलिए उभर रहे नए चेहरे
– ■ शहरीकरण में तेजी
– ■ डिजिटल क्षेत्र में क्रांति
– ■ मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का विस्तार तेजी से होना
– ■ ऊर्जा क्षेत्रों में लगातार निवेश













