ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कमी रोकने के लिए बहुत सख्त और बड़ा कदम उठाया है। अब सामान्य पेट्रोल पंप से आम उपभोक्ता एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं खरीद सकेगा।
सरकार ने सामान्य पेट्रोल पंपों से इंडस्टि्रयल और कमर्शियल उपभोक्ताओं के पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंन्धन केवल ऑथराज्ड बल्क सप्लाई प्वाइंट्स से ही खरीदना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने फिलहाल यह प्रतिबंध 90 दिनों के लिए लागू किया है। हालांकि स्थिति में सुधार होने पर इसे पहले भी वापस लिया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार ने खुदरा पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री की डेली लिमिट भी तय कर दी है। नए आदेश के मुताबिक एक ग्राहक या वाहन को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही दिया जा सकेगा। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य बनी रहेगी।













