• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत भी बनाएगा छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान

by Blitz India Media
April 4, 2025
in Hindi Edition
0
India will also make sixth generation fighter aircraft
ललित दुबे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान एफ-47 एनजीएडी बनाने की घोषणा कर दी है। भारत ने भी छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। अमेरिकी सरकार ने 20 अरब डॉलर का शुरूआती बजट लड़ाकू विमानों का निर्माण करने वाली कंपनी बोइंग को दिया है। इस बजट में इस फाइटर जेट के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम होगा, जिसके तहत इंजन का निर्माण किया जाएगा, नये कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार सिस्टम, एवियोनोमिक्स समेत कई तरह के डेवलपमेंट्स और किए जाएंगे। यानि अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश बन सकता है, जिसके पास अपना छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान होगा।

हालांकि चीन भी जे-36 छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान के प्रोटोटाइप का खुलासा कर चुका है। दावे किए गये हैं कि जे-36 छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान होगा।

दूसरी तरफ इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग यानि आईडीआरडब्ल्यू ने अपनी एक रिपोर्ट में भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा है कि भारत की भी योजना छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के निर्माण की है। अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर खुलासा किया है कि छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के निर्माण की योजना भारत के रणनीतिक बदलाव को दर्शाती है। हालांकि एयरफोर्स के अधिकारी ने ये भी बताया कि इस तरह के एडवांस विमान बनाने की किसी भी योजना के लिए नए सिरे से डिजाइन की आवश्यकता होगी और फिलहाल भारत की क्षमताओं के हिसाब से एक बहुत बड़ी छलांग होगी।

– ट्रायल फेज में पहुंचा एएमसीए जेट प्रोग्राम
-अमेरिका के एफ-47 एनजीएडी की तरह होगा ताकतवर

आपको बता दें कि भारत फिलहाल एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसके तहत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाए जा रहे हैं। इसका डेवलपमेंट एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) कर रहा है। आईडीआरडब्ल्यू की रिपोर्ट में भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने सुझाव दिया है कि एएमसीए प्रोजेक्ट के तहत भारत का लक्ष्य साल 2028 तक पहले विमान का फ्लाइट टेस्ट करना है। और ये वक्त इंडियन एयरफोर्स और एडीए के लिए छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के निर्माण के लिए कंसेप्ट बनाने के लिए बिल्कुल सही समय होगा। अधिकारी ने बताया है कि एक बार एएमसीए उड़ान भरना शुरू कर दे तो फिर इंडियन एयरफोर्स और एडीए छठी पीढ़ी के लड़ाकू जेट के डेवलपमेंट पर विचार-विमर्श शुरू कर सकता है। अधिकारी का मानना है कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के निर्माण के बाद भारत के पास जो एक्सपीरिएंस होगा, वो अमूल्य होगा और ये ज्ञान छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के निर्माण में काफी काम आएंगे।

एसयू-30एमकेआई लड़ाकू
विमान का भविष्य क्या होगा?
आपको बता दें कि एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान फिलहाल भारतीय वायुसेना के बेड़े की रीढ़ है। इस विमान के भविष्य के बारे में बात करते हुए वायुसेना के अधिकारी ने कहा है कि इन जेट विमानों की ऑपरेशनल लाइफ को 2060 से भी आगे ले जाने की योजना है। हालांकि उस वक्त तक एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों की संख्या काफी कम हो जाएगी।

आईडीआरडब्ल्यू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान एक बार फिर से भारतीय वायुसेना के अधिकारी के साथ बातचीत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तरफ मुड़ गई। जिसमें अधिकारी ने साफ किया है कि नया फाइटर जेट सिर्फ एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान की जगह नहीं लेगा, बल्कि ये फाइटर जेट नेक्स्ट जेनरेशन के प्रतिनिधि होंगे।

हालांकि वायुसेना के अधिकारी ने इस बात को स्वीकार किया है कि “किसी भी 6वीं पीढ़ी का प्रस्ताव मौजूदा एएमसीए के मुकाबले काफी भारी प्रोजेक्ट होगा।” एएमसीए का मैक्सिमम टेक-ऑफ वजन (एमटीओडब्ल्यू) 27 टन है। आकार और वजन में यह इजाफा शायद ज्यादा एडवांस सिस्टम, हथियारों और संभावित रूप से नई प्रणोदन टेक्नोलॉजी को शामिल करने के बाद होगा।

Related Posts

electronic equipment
Hindi Edition

67 लाख करोड़ रुपये का है ‘व्हाइट गुड्स’ बाजार

June 18, 2026
fronx
Hindi Edition

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी में फ्रॉन्क्स सबसे आगे

June 18, 2026
mahindra-new-diesel-suv-testing-launch-2027
Hindi Edition

महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट डीजल एसयूवी, मिलेंगी थार जैसी हेडलाइट, दमदार है रोड प्रेजेंस

June 18, 2026
rupee
Hindi Edition

वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

June 18, 2026
artificial intelligence
Hindi Edition

एआई की रेस में ओपनएआई से आगे निकला एंथ्रोपिक

June 18, 2026
Indian tech startups funding 2025
Hindi Edition

यूएस के अरबों डॉलर के स्टार्टअप्स में भारतीयों का दबदबा

June 18, 2026
Load More
Next Post

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 250 बच्चे सीख रहे चीनी भाषा मैंडरिन

Recent News

financial
News

Indian-origin Sanger’s worth hits $5.5 b after SpaceX deal

by Blitz India Media
June 17, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: SpaceX has signed a merger deal for $60 billion in stock to acquire Anysphere Inc. --...

Read moreDetails
artificial intelligence

India’s AI workforce reaches 9.2 lakh

June 17, 2026
growth

India accounts for 33 pc of Asia’s risk insurance claims

June 17, 2026
PM Modi calls for improving international solidarity at G7

PM Modi calls for improving international solidarity at G7

June 17, 2026
rural india

Govt allocates over Rs 544 cr for crop management

June 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation