ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट के बीच सातवां भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी, होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने में सफल रहा। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक छह एलपीजी ले जाने वाले जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार करके भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच चुके हैं। अब सातवां टैंकर भी होर्मुज क्रॉस करके भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके आने से एलपीजी को लेकर चल रही किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।













