• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, July 3, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

चालबाज चीन को जवाब देने के लिए पूर्वी सीमा पर भारत की ठोस सामरिक पहल

by Blitz India Media
February 9, 2025
in Hindi Edition
0
India's concrete strategic initiative on eastern border to respond to treacherous China
सिंधु झा

भारत ने चीन के साथ लगी अपनी पूर्वी सीमा पर सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए एक ठोस रणनीतिक कदम उठाया है। भारत ने इजरायल के साथ मिलकर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (एमआर-एसएएम) को काफी तेजी से तैनात किया है। रक्षा क्षमताओं में यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी ) ख़ास तौर पर लद्दाख, सिक्कि म और अरुणाचल प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में तनाव बहुत ज़्यादा है। दरअसल इतिहास से सबक लेते हुए भारत अपनी रक्षा तैयारी में ढील देने के कतई पक्ष में नहीं है।

हाल ही में सीमा पर हुई झड़पों का केंद्र बिंदु रहा लद्दाख पहले से ही एमआर-एसएएम और स्वदेशी रूप से विकसित आकाश मिसाइल प्रणालियों, दोनों की सुरक्षा के अंतर्गत है। एमआर-एसएएम, जिसे भारत में ‘अभ्रा’ के रूप में जाना जाता है, लड़ाकू जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों सहित विभिन्न हवाई खतरों के खिलाफ हवाई रक्षा प्रदान करने में सहायक रहा है। लद्दाख में इन प्रणालियों की मौजूदगी हवाई-आधारित खतरों से अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए भारत की तैयारियों का स्पष्ट संदेश देती है।

भारतीय सेना का ध्यान
भारतीय सेना ने अब सिक्कि म और अरुणाचल क्षेत्रों में हवाई रक्षा को बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। ये क्षेत्र चीनी सीमा से निकटता और चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण महत्वपूर्ण हैं, जिसके लिए मजबूत रक्षात्मक उपायों की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में एमआर-एसएएम की तैनाती का उद्देश्य एक सुदृढ़ रक्षा नेटवर्क बनाना है जो संभावित हवाई घुसपैठ का सटीकता और प्रभावशीलता के साथ मुकाबला करने में सक्षम हो।

रणनीतिक तैनाती
एमआर-एसएएम इकाइयों को प्रमुख बुनियादी ढांचे और सैन्य प्रतिष्ठानों को कवर करने के लिए रणनीतिक रूप से तैनात किया जा रहा है। सूक्ष्म तैनाती रणनीति सिक्कि म की अनूठी भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखती है, जिससे व्यापक हवाई रक्षा कवरेज सुनिश्चित होता है। अपने विशाल और ऊबड़-खाबड़ भूभाग के कारण अरुणाचल प्रदेश में मिसाइल प्रणालियों की व्यापक लेकिन प्रभावी तैनाती की जरूरत महसूस की गई है। अलग-अलग ऊंचाई और दूरी पर खतरों से निपटने की एमआर-एसएएम की क्षमता इस क्षेत्र में विशेष रूप से फायदेमंद है, जहां का इलाका घने जंगलों से लेकर ऊंचे पहाड़ी दर्रों तक हो सकता है।

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के बीच साझेदारी में विकसित एमआर-एसएएम प्रणाली उन्नत क्षमताएं प्रदान करती है। 70 किलोमीटर तक की परिचालन सीमा के साथ, यह हवाई खतरों की एक श्रृंखला का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकता है।

पूर्वी सीमा पर सैन्य प्रदर्शन
पूर्वी सीमा पर एमआर-एसएएम की बढ़ी हुई तैनाती न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि संभावित आक्रमण को रोकने और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक रणनीतिक कदम है। यह ताकत के माध्यम से शांति की नीति का पालन करते हुए एक मजबूत रक्षात्मक स्थिति बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कदम क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बदल सकता है, जिससे पड़ोसी देशों द्वार सुरक्षा रणनीतियों का पुनर्मूल्यांकन किया जा सकता है।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
Indian Navy

इंडियन नेवी को चाहिए नेक्स्ट जनरेशन डेस्ट्रॉयर

Recent News

Anthropic's
News

India in talks to access Anthropic’s AI model

by Blitz India Media
July 3, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India is in talks with the United States to secure access to Anthropic's Project Glasswing to...

Read moreDetails
Aadhaar

Over 2.5 lakh Aadhaar updates recorded via new app

July 3, 2026
data centre

Japan largest contributor to India’s GCC system

July 3, 2026
Centre clears Rs 52,000 cr procurement for armed forces

Centre clears Rs 52,000 cr procurement for armed forces

July 3, 2026
railway

Railways approves two projects worth Rs 409 crore

July 3, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation