• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

आसमान में भारत की नई ‘जासूसी आंख’

डीआरडीओ ने फिर शुरू किया सोलर-पॉवर्ड एयरशिप प्रोजेक्ट

by Blitz India Media
November 22, 2025
in Hindi Edition
0
India's new 'spy eye' in the sky
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत की हवाई ताकत को बरकरार रखने के लिए डीआरडीओ ने एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया है जिसके तहत, एक बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को फिर से शुरू कर रहा है। यह प्रोजेक्ट है ‘स्ट्रैटोस्फेयर एयरशिप प्लेटफॉर्म जो सौर ऊर्जा से चलेगा। यह विशाल एयरशिप जोकि गुब्बारे जैसा विमान है जो करीब 17 से 22 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेगा। वहीं, इसका मुख्य मकसद इंडियन एयर फ़ोर्स की खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही क्षमताओं में मौजूद कमियों को दूर करना है। यह टेक्नोलॉजी भारत को सैटेलाइट जैसी लगातार निगरानी करने की ताकत देगी, लेकिन यह सैटेलाइट से कहीं ज्यादा सस्ता और आसान होगा।
यह एयरशिप एक तरह से ‘हाई-ऑल्टीट्यूड स्यूडो-सैटेलाइट ‘ का काम करेगा, यानी यह सैटेलाइट की तरह ही ऊंचाई पर रहेगा, पर जमीन के करीब होने के कारण बेहतर तस्वीरें और जानकारी भेज सकेगा।
इतना ही नहीं, यह प्लेटफॉर्म, मौसम की किसी भी खराबी से ऊपर, यानी स्ट्रैटोस्फेयर में काम करेगा, जहां यह बिना रुके कई दिनों या हफ्तों तक एक ही जगह पर मंडरा सकता है। इसके बड़े से गुब्बारे पर सोलर पैनल लगे होंगे, जिससे इसे लगातार बिजली मिलती रहेगी और रात के लिए बैटरी भी चार्ज होती रहेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह एयरशिप, भारत को चीन और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील सीमाओं पर लगातार और रियल-टाइम निगरानी की ताकत देगा।
क्या है ‘स्ट्रैटोस्फेयर एयरशिप’?
यह एयरशिप एक ऐसा विशाल, बिना-पंखों वाला, मानव रहित विमान है, जो अपनी कम वजन की वजह से हीलियम गैस की मदद से ऊंचाई पर उड़ता है। यह आमतौर पर 17 से 22 किलोमीटर की ऊंचाई पर काम करता है। यह ऊंचाई कमर्शियल विमानों से बहुत ऊपर है, जिससे इसकी निगरानी में कोई रुकावट नहीं आती। यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर निर्भर करता है। दिन में सूरज की रोशनी से चार्ज होता है और रात के लिए अपनी बैटरियों में ऊर्जा जमा करके रखता है।
सबसे बड़ी खासियत
सैटेलाइट से अलग, यह किसी एक खास इलाके के ऊपर लंबे समय तक स्थिर रह सकता है। इसे दोबारा जमीन पर उतारकर, इसके सेंसर और डिवाइस को बदला या अपग्रेड किया जा सकता है जिससे इसकी लाइफ साइकिल बढ़ जाती है।
जरूरी कमी होगी दूर इंडियन एयर फोर्स
को हमेशा से लंबी दूरी की और लगातार निगरानी रखने वाले सिस्टम की जरूरत रही है। यह एयरशिप इस कमी को दूर करेगा। यह सीमाओं और सामरिक ठिकानों पर घंटों नहीं, बल्कि हफ्तों तक बिना रुके नजर रख सकता है, जो पारंपरिक ड्रोन या विमान नहीं कर सकते।
वहीं, यह एक तरफ ड्रोन से ज्यादा ऊंचाई पर रहता है और दूसरी तरफ सैटेलाइट से सस्ता और तेज है। यह दोनों के बीच की जरूरत को पूरा करता है। आपको बता दें, वायुसेना को अक्सर लंबी दूरी से खुफिया जानकारी जुटाने में दिक्क त होती है। इस एयरशिप में एडवांस सेंसर, कैमरे और रडार लगे होंगे, जो दुश्मनों की गतिविधियों की सटीक और लाइव जानकारी देंगे।

Related Posts

pm-modi-five-nation-tour-ten-lakh-crore-investment-global-relations
Hindi Edition

प्रधानमंत्री का मिशन

June 6, 2026
himalayan-glaciers-melting-gangotri-global-warming-water-crisis-threat
Hindi Edition

संकट में हिमालय के ग्लेशियर 50 करोड़ आबादी पर खतरा

June 6, 2026
heatwave
Hindi Edition

2050 तक शहरों में गर्मी से प्रभावित गरीबों की संख्या बढ़ेगी 700 प्रतिशत

June 6, 2026
cockroach janata party
Hindi Edition

न्यायपालिका को बदनाम करने की डिजिटल साजिश…

June 6, 2026
elections
Hindi Edition

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से हर साल बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए

June 6, 2026
Modi
Hindi Edition

युद्धों के बीच बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की लगातार बढ़ती शक्ति

June 6, 2026
Load More
Next Post
Opposition in Pakistan to constitutional amendment empowering Munir

मुनीर को ताकत देने वाले संविधान संशोधन का पाकिस्तान में विरोध

Recent News

CBSE
News

CBSE extends verification of answer sheets

by Blitz India Media
June 6, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Central Board of Secondary Education (CBSE) has announced an extension of the deadline for Class...

Read moreDetails
seafood

Fisheries sector undergoes transformation

June 6, 2026
India, US hold Army-to-Army Talks

India, US hold Army-to-Army Talks

June 6, 2026
Cook arrested for negligence in Malviya Nagar fire

Cook arrested for negligence in Malviya Nagar fire

June 6, 2026
India strong despite global economic turbulence

India strong despite global economic turbulence: PM Modi

June 6, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation