• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, May 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत की नारी शक्ति का लहराया परचम, जीत लिया विश्व कप

शेफाली वर्मा व दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले से रचा इतिहास

by Blitz India Media
November 8, 2025
in Hindi Edition
0
India-clinch-womens-World-Cup;-BCCI-announces-Rs-51-cr-reward
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 साल का इंतजार खत्म करते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत ने शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया और इतिहास रच दिया। भारत ने 1978 में पहला विमेंस वर्ल्ड कप खेला था। तब से 1 नवंबर 2025 तक टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। इस बार 52 साल का सूखा खत्म हुआ।
फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और भारत को पहले बैटिंग करने को कहा। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए और प्रोटियाज को जीत के लिए 299 रन का टारगेट दिया। इसके जबाव में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर आउट हो गईं।
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत के खिलाफ जमकर संघर्ष किया, लेकिन जीत का स्वाद चख नहीं पाई और उप-विजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा।
हरमनप्रीत कौर ने भारत को बनाया चैंपियन
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता। वैसे भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में वो ओवरऑल वनडे वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले भारत ने कपिल देव और एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कर खिताब जीता था और अब हरमनप्रीत कौर भी इन दोनों दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल हो गईं।
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। साल 2005 और साल 2017 में इस टीम का चैंपियन बनने का सपना टूट गया था, लेकिन साल 2025 में भारतीय महिला टीम ने अपने घर में कमाल ही कर दिया और इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया।
लॉरा वुल्वार्ट का शतक काम नहीं आया
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए इस मैच में 299 रन का टारगेट मिला था और इस टीम की कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने फाइनल में कप्तानी पारी खेलते हुए शतक भी लगाया, लेकिन उनकी ये पारी टीम के काम नहीं आई और अंत में इस टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। वैसे जब तक लॉरा क्रीज पर थीं तब तक सबकी सांसें अटकी हुई थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद सबने राहत की सांस ली।
भारत की तरफ से फाइनल में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। शेफाली ने भारत के लिए 78 गेंदों पर 87 रन की जोरदार पारी खेली जबकि दीप्ति ने 58 गेंदों पर 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। स्मृति मंधाना ने 45 रन जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली जबकि ऋचा घोष ने 34 रन का योगदान दिया। वहीं भारत की तरफ से दूसरी पारी में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए जबकि शेफाली वर्मा ने 2 व श्री चरणी ने एक विकेट लिया। शेफाली वर्मा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनीं जबकि दीप्ति शर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
Modi meets the 'Queens' of world cricket

विश्व किक्रेट की ‘महारानियों’ से मिले मोदी

Recent News

Rune withdraws from French Open
News

Rune withdraws from French Open

by Blitz India Media
May 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former World No. 4 Holger Rune has withdrawn from the French Open, delaying a long-awaited comeback...

Read moreDetails
real estate

India’s retail leasing hits 3.1 million sq ft

May 12, 2026
Surya Kant

CJI forms panel to bolster judicial infrastructure

May 12, 2026
Iran ready to respond to any aggression

Iran ready to respond to any aggression

May 12, 2026
Himanta Sarma takes oath as Assam CM

Himanta Sarma takes oath as Assam CM

May 12, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation