ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप आवेदन दायर कर उपासना स्थल अधिनियम, 1991 की सांविधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध किया है। माकपा ने अपने आवेदन में कहा कि यह अधिनियम किसी उपासना स्थल के 15 अगस्त 1947 के समय के धार्मिक चरित्र में कोई परिवर्तन प्रतिबंधित करके भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।













