• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

युद्ध की आग में धधक रहा पश्चिम एशिया

अमेरिका -इजरायल के ईरान पर हमले जारी, 1000 से अधिक मौतें

by Blitz India Media
March 11, 2026
in Hindi Edition
0
Israel Launches Airstrikes on Beirut After Hezbollah Rocket Attack
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की आग में धधक रहा है। अमेरिका -इजरायल के ईरान पर हमले जारी हैं। ईरान में अब तक 1000 से अधिक मौतें होने की सूचना है। ईरान ने भी कई देशों में अमेरिकी दूतावासों को निशान बनाकर ड्रोन व मिसाइल से हमले किए हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान के सात युद्धपोतों को नष्ट कर दिया है। ईरान के 24 शहरों पर यूएस-इजरायल ने हवाई हमले करके तबाही मचाई है। ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं रह रहा है। उसने इजरायल पर क्लस्टर म्यूनिशन से लैस बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार हालिया संघर्ष में यह पहली बार है जब इस तरह के हथियार इस्तेमाल किए गए हैं। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि इन मिसाइलों के वारहेड हवा में फटकर कई छोटे-छोटे बम गिराते हैं। कुछ मिसाइलों में करीब 80 तक छोटे विस्फोटक हो सकते हैं जो कई किलोमीटर के इलाके में फैल जाते हैं। इससे एक बड़े इलाके में नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

– ईरान ने कई अमेरिकी दूतावासों को बनाया निशाना

ईरान के हमले में एक मिसाइल तेल अवीव के पास केंद्रीय इजरायल में गिरी। इस मिसाइल का वारहेड जमीन से करीब सात किमी की ऊंचाई पर खुल गया। इसके बाद लगभग 20 छोटे बम अलग-अलग दिशाओं में फैल गए। इनमें से एक बम तेल अवीव के दक्षिण में स्थित अजोर शहर के एक घर पर गिरा। इससे एक घर को नुकसान हुआ लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पूरे हमले में अलग-अलग जगहों पर कम से कम 12 लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं।

ईरानी हमले में कितने इजरायलियों की मौत?
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 28 फरवरी से अब तक ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है। और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने लोगों को चेतावनी दी है कि जमीन पर गिरे बिना फटे छोटे बम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ये बम लंबे समय तक सक्रिय रह सकते हैं। और छूने या हिलाने पर फट सकते हैं।

ईरान ने कितनी क्लस्टर बम मिसाइलें दागी?
इजरायली अधिकारियों का यह भी दावा है कि ईरान ने पिछले कुछ दिनों में कम से कम पांच क्लस्टर मिसाइलें दागी हैं। इनमें से कई हमले घनी आबादी वाले इलाकों की ओर किए गए। क्लस्टर हथियारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय से विवाद रहा है। 2008 में 100 से ज्यादा देशों ने ‘कन्वेंशन ऑन क्लस्टर म्यूनिशन’ नाम की संधि पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें इन हथियारों के इस्तेमाल, उत्पादन और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। इजरायल और ईरान दोनों ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। अमेरिका भी इस समझौते का हिस्सा नहीं है। इसलिए इन हथियारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बहस लगातार जारी है।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
ALI KHAMENEI

तीन महीने पहले ही बन गया था खामेनेई के खात्मे का प्लान

Recent News

india vs england
News

Series in Sight: India Chase a Cardiff Win to Take the ODI Rubber

by Blitz India Media
July 17, 2026
0

India go to Cardiff with the series in their hands. One up after a controlled win in the opener, the...

Read moreDetails
Growth

The Eleven-Million Question: Turning India’s Young Millions Into a Jobs Engine

July 17, 2026
Water Security

Beyond the Forecast: Why Water Security Is India’s Quiet Nation-Building Project

July 17, 2026
Agriculture

Watching the Skies: A Below-Normal July Tests India’s Monsoon Resilience

July 17, 2026
India’s Energy Transition Strengthens Oil Security

Halfway to 2030: India’s Clean-Power Build-Out Is Now About Grid, Not Ambition

July 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation