• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश

by Blitz India Media
October 18, 2024
in Hindi Edition
0
Justice Sanjeev Khanna will be the next Chief Justice of the country, CJI Chandrachud recommended
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस संजीव खन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस खन्ना को अगला सीजेआई बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। केंद्र सरकार यह सिफारिश मानती है तो 10 नवंबर को जस्टिस खन्ना सीजेआई पद संभालेंगे। वर्तमान जस्टिस चंद्रचूड़ उसी दिन सेवानिवृत हो रहे हैं। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 23 मई, 2025 तक होगा यानी वह करीब साढ़े छह महीने इस पद पर रहेंगे।

केंद्र सरकार ने स्थापित नियमों के तहत सीजेआई से पिछले शुक्रवार को अनुरोध किया था कि वह अपने उत्तराधिकारी का नाम सुझाएं। इसी के जवाब में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने यह सिफारिश की है। जस्टिस संजीव खन्ना भारतीय न्यायपालिका में अपनी निष्पक्षता और कानूनी विद्वत्ता के लिए जाने जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नत होने से पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। उन्हें 18 जनवरी, 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था। जस्टिस खन्ना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस हंसराज खन्ना के भतीजे हैं।

दिल्ली में हुआ है जन्म
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ है। सीजेआई के पिता जस्टिस देव राज खन्ना भी दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मां सरोज खन्ना एलएसआर डीयू में लेक्चरार थीं। यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली एजुकेशन पूरी की है। साल 1980 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। इसके बाद डीयू से लॉ में एडमिशन लिया था।

ऐसे हुई शुरुआत
वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 1983 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में बतौर एक वकील के रूप में इनरोल कराया था। प्रारंभ में दिल्ली के तीस हजारी परिसर में प्रैक्टिस शुरू की। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में विविध क्षेत्रों में प्रैक्टिस की। साल 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के एडिशनल जज के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी। इसके बाद, साल 2006 में स्थायी न्यायाधीश बनाए गए थे।

साल 2019 में मिली सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति
2006 से 2019 तक हाईकोर्ट में जज का कार्यभार संभालने के बाद 18 जनवरी, 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में उन्हें पदोन्नत किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस संजीव खन्ना को जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जब पदोन्नत किया गया तो उनकी नियुक्ति ने विवाद खड़ा कर दिया था। उम्र व अनुभव में उनसे अन्य सीनियर जज लाइन में होने के बावजूद उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया था।
संजीव खन्ना के पिता के अलावा उनके चाचा हंसराज खन्ना भी सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। उनके चाचा ने कई अहम फैसले सुनाए थे। इसके अलावा, उनके पिता दिल्ली हाईकोर्ट में जज रहे थे।

Related Posts

export
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

June 27, 2026
india usa
Hindi Edition

’21वीं सदी की अहम और निर्णायक साझेदारी है भारत-अमेरिका रिश्ता’

June 27, 2026
india
Hindi Edition

भारत चौथा सबसे शक्तिशाली देश, पाकिस्तान टॉप टेन की सूची से बाहर

June 27, 2026
PM Modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी के मन में है… नए भारत का रोडमैप

June 27, 2026
Keir Starmer
Hindi Edition

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर का पतन…

June 27, 2026
क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
Load More
Next Post
Supreme Court

अस्पष्ट, संदिग्ध स्वीकारोक्ति के आधार पर निर्णय नहीं दिया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

Recent News

gold
News

Gold declined over 4 pc this week

by Blitz India Media
June 27, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Gold prices dipped 4.63 per cent during the week, marking the fourth consecutive weekly decline amid...

Read moreDetails
India Becomes Top Ship Recycling Nation

India world’s leading ship recycling nation

June 27, 2026
rupe

India to sustain high growth rate

June 27, 2026
India Launches 100-Day TB Mukt Bharat Campaign 2026

Centre to launch Aarogya Setu 2.0

June 27, 2026
Pentagon Pressures Anthropic to Open AI for Military Use

US Govt clears access to Anthropic Mythos 5

June 27, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation