• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

18 साल बाद जीती कोहली की आरसीबी

फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया, जीत के बाद मैदान में ही रो पड़े विराट

by Blitz India Media
June 5, 2025
in Hindi Edition
0
Kohli's RCB won after 18 years
Share on FacebookShare on Twitter
गुलशन वर्मा

अहमदाबाद। आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। जीत के बाद वह मैदान में ही रो पड़े। फाइनल शुरू होने से पहले क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित थ्ाी। इस दौरान एयरफोर्स का फ्लाईपास्ट हुआ और शंकर महादेवन ने अपने दोनों पुत्रों के साथ ‘मैं रहूं न रहूं, भारत रहना चाहिए’ गीत पर परफॉर्म किया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। फाइनल के मैन ऑफ द मैच क्रुणाल पांड्या रहे। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्क न चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

बेंगलुरु की पारी
बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेमीसन ने आउट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक बड़े शॉट के चक्क र में आउट हो गए। वह 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजत पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। विराट 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने आतिशी पारी खेली, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वह विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। जितेश ने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड (17 रन), चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4 रन) और भुवनेश्वर कुमार (1 रन) के विकेट लिए। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्ला ओमरजई, विजयकुमार विशाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

पंजाब की पारी
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन की साझेदारी निभाई। प्रियांश 24 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। फिर प्रभसिमरन सिंह 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस का बल्ला फाइनल में नहीं चला। वह एक रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 23 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नेहल 15 रन और स्टोइनिस छह रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह एक रन बना सके। शशांक ने 30 गेंद में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

Related Posts

चांद पर बनेगा आशियाना!
Hindi Edition

चांद पर बनेगा आशियाना!

April 23, 2026
Goal 12 Sustainability
Hindi Edition

एसडीजी 12: सस्टेनेबल कंजम्पशन और प्रोडक्शन पैटर्न करेगा पक्का

April 23, 2026
Sustainable Goals 12
Hindi Edition

ग्रह को हुए नुकसान की भरपाई करना जरूरी

April 23, 2026
Supreme Court
Hindi Edition

‘सामाजिक सुधारों के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता’

April 23, 2026
Supreme Court
Hindi Edition

सुप्रीम कोर्ट में महिला वकीलों को मिलेगा बढ़ावा

April 23, 2026
Court Pending Cases 2026
Hindi Edition

10 लाख से अधिक एग्जीक्यूशन याचिकाएं जिला अदालतों में लंबित

April 23, 2026
Load More
Next Post
sitaraman

तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में एआई होगी महत्वपूर्ण : सीतारमण

Recent News

Axar Patel
News

Finch slams Axar’s decision to bowl two overs

by Blitz India Media
April 22, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former Australian captain Aaron Finch has criticised Axar Patel for bowling just two overs while allowing...

Read moreDetails
Tesla

Tesla launches six-seater model in India

April 22, 2026
Pension

Atal Pension Yojana achieves historic milestone

April 22, 2026
rupee

India expands footprint in Africa with $100 million loan

April 22, 2026
Venus loses in opening round yet again

Venus loses in opening round yet again

April 22, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation