ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बांग्लादेश से विस्थापित होकर आए 331 हिंदू परिवारों को स्थायी रूप से बसाया गया है। यह पुनर्वास योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया है। प्रशासन ने इन परिवारों को जिले की अलग-अलग तहसीलों के गांवों में बसाकर उन्हें जमीन और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया है, जिससे वे अब स्थिर जीवन जी रहे हैं। इन लोगों को खेती के लिए जमीन भी मिली है। तीन तहसीलों के गांवों में ये परिवार बसाए गए है।













