• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी पर बड़ा एक्शन

ब्रिटिश सिख व्यवसायी पर लगाया बैन, निशाने पर बब्बर खालसा

by Blitz India Media
December 13, 2025
in Hindi Edition
0
Major action against pro-Khalistan terrorist in Britain
ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। ब्रिटेन सरकार ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह बब्बर खालसा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ब्रितानी सरकार ने बब्बर खालसा के वित्तपोषण को बाधित करने के लिए देश की ‘घरेलू आतंकवाद निरोधक व्यवस्था’ का पहली बार उपयोग करते हुए एक ब्रिटिश सिख व्यवसायी और उसके साथ जुड़े एक समूह के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है। ब्रिटेन के वित्त विभाग ने कहा कि पंजाब वारियर्स खेल निवेश फर्म से जुड़े गुरप्रीत सिंह रेहल की संपत्ति जब्त की जा सकती है और उन्हें निदेशक पद से अयोग्य घोषित किया जा सकता है, क्योंकि उस पर भारत में आतंक फैलाने वाले संगठनों से जुड़े होने का संदेह है।
इसके साथ ही, उसने उसी आतंकवादी समूह को बढ़ावा देने और समर्थन देने के लिए ‘बब्बर अकाली लहर’ के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की भी घोषणा की। वित्त मंत्री लूसी रिग्बी ने कहा, ‘आतंकवादियों द्वारा ब्रिटेन की वित्तीय प्रणाली का दुरुपयोग करने पर हम चुप नहीं बैठेंगे।’उन्होंने कहा, ‘यह ऐतिहासिक कार्रवाई दर्शाती है कि हम आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के लिए अपने पास मौजूद हर तरीके का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं – चाहे वह कहीं भी हो और चाहे इसके लिए कोई भी जिम्मेदार हो।’
भारत के लिए बड़ी जीत की तरह
खुफिया सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन की सरकार के इस एक्शन से ब्रिटेन में आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए चल रहे भारत के प्रयासों को काफी मदद मिलेगी। साथ ही भारत विरोधी गतिविधियों के लिए फंडिंग बंद होगी। इस घोषणा के बाद खेल निवेश फर्म पंजाब वारियर्स और मोरेकांबे एफसी ने एक बयान जारी करके कहा कि उन्होंने अपना सारा नाता तोड़ लिया है। लूसी रिग्बी ने कहा कि ब्रिटेन अपने देश की वित्तीय व्यवस्था के शोषण के लिए आतंकियों के साथ खड़ा नहीं होगा।
इस बीच ब्रिटेन में व्यापक स्तर पर की गई कार्रवाई में अवैध रूप से काम करते पकड़े गए 171 लोगों में भारतीय भी शामिल हैं। इन्हें देश से बाहर भेजने के लिए हिरासत में लिया गया है। ब्रिटेन सरकार ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय की आव्रजन प्रवर्तन टीम ने पिछले महीने सात दिन तक ‘ऑपरेशन इक्वलाइज’ चलाया, जिसमें ब्रिटेन के गांवों, कस्बों और शहरों में सामान पहुंचाने का काम करने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई। अवैध रूप से काम करते पाए गए (जिनमें बांग्लादेशी और चीनी नागरिक भी शामिल थे) लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके मूल देशों में भेजने के लिए हिरासत में ले लिया गया।
भारतीय नागरिक अरेस्ट
गृह मंत्रालय के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ’17 नवंबर को, न्यूहैम (पूर्वी लंदन) के हाई स्ट्रीट पर अधिकारियों को तैनात किया गया था। बांग्लादेशी और भारतीय नागरिक वाले चार लोगों को अवैध रूप से काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चारों को वापस भेजने के लिए हिरासत में लिया गया’। इसमें कहा गया, ‘और 25 नवंबर को अधिकारी नॉर्विच सिटी सेंटर (पूर्वी इंग्लैंड) पहुंचे, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण अभियान चलाया। सामान पहुंचाने का काम करने वाले भारतीय नागरिकता वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो को देश से बाहर भेजने के लिए हिरासत में लिया गया। तीसरे व्यक्ति को सख्त आव्रजन जमानत पर रखा गया।’

Related Posts

railway
Hindi Edition

चेन्नई उपनगरीय ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 993 करोड़ मंजूर

June 4, 2026
CM Vijay Meets PM Modi
Hindi Edition

पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की सीएम विजय ने

June 4, 2026
mysuru-city-corporation-installs-mirror-wall-to-stop-open-urination-viral-video
Hindi Edition

खुले में किया पेशाब तो जाएगी इज्जत मैसूर प्रशासन ने लगाई शीशे वाली दीवार

June 4, 2026
NEET-UG
Hindi Edition

परीक्षा के दौरान 11 हाईटेक नकलची पकड़े

June 4, 2026
V D Satheesan
Hindi Edition

केरलम सरकार ने महिलाओं को दिया मुफ्त बस यात्रा का तोहफा

June 4, 2026
India’s Semiconductor Mission Enters Project Execution
Hindi Edition

चिप पॉवर

June 4, 2026
Load More
Next Post
FIFA World Cup 2026 groups announced

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप घोषित

Recent News

Heavy Rain and Gusty Winds Bring Relief to Delhi-NCR; IMD Issues Yellow Alert
News

Heavy rain brings relief to Delhi-NCR

by Blitz India Media
June 4, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Heavy rainfall accompanied by gusty winds swept across Delhi-NCR on June 4, providing much-needed relief from...

Read moreDetails
Delhi Hotel Fire

9 out of 12 foreigners killed in Malviya Nagar fire identified

June 4, 2026
Steel production

Steel production reaches 14.21m tonnes in May

June 4, 2026
Defence procurement to get faster clearance

Defence procurement to get faster clearance

June 4, 2026
Crude Oil

Crude oil prices fall over 1 pc

June 4, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation