• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर 142 तक चलेगी मेट्रो

एनएमआरसी ने केंद्र के समक्ष पेश किया प्रस्ताव

by Blitz India Media
August 9, 2025
in Hindi Edition
0
Metro ambulance will save the lives of patients in Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा में लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर व्यवस्था देने की नीति पर काम तेज हो गया है। बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक मेट्रो के परिचालन की योजना पर लगातार विचार चल रहा था। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से इस परियोजना को लेकर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया गया है। इसका प्रजेंटेशन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्तर पर दिया गया है। परियोजना पूरी होने से करीब एक लाख यात्रियों को फायदा होगा। एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद विकास परियोजनाओं को गति प्रदान की जाएगी।
बॉटनिकल गार्डन सेक्टर 37 से सेक्टर 142 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होने से इलाके के करीब एक लाख यात्रियों को फायदा मिलेगा। आने वाले समय में इस रूट पर दबाव अधिक बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में दैनिक यात्रियों की संख्या सवा लाख तक पहुंच सकती है। मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से लोग सीधे परी चौक तक पहुंच सकेंगे। इससे ग्रेटर नोएडा के लोगों को काफी फायदा हो जाएगा।
एमडी ने दिया प्रजेंटेशन
नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार प्रोजेक्ट को केंद्र के समक्ष पेश किया गया है। बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो के विस्तार को लेकर एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम ने मंत्रालय के स्तर पर प्रजेंटेशन दिया है। करीब एक घंटे तक प्रजेंटेशन के दौरान केंद्र का रुख सकारात्मक रहा। अभी नोएडा में सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक मेट्रो का परिचालन हो रहा है।
एमडी ने कहा कि मंत्रालय की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अगले सप्ताह तक इस संबंध में स्वीकृति पत्र मिलने की उम्मीद है। केंद्र की स्वीकृति के बाद प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
2254.35 करोड़ खर्च का अनुमान
सेक्टर 37 से सेक्टर 142 के बीच मेट्रो के परिचालन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई है। इसके तहत यहां 11.56 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। रूट का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन पांच साल पहले तैयार किया गया था। अनुमान के मुताबिक, इस मेट्रो लिंक प्रोजेक्ट का लाभ एक से सवा लाख लोग उठाएंगे। इसके निर्माण पर करीब 2254.35 करोड़ रुपये लागत का अनुमान है।
8 मेट्रो स्टेशन का निर्माण
सेक्टर 37 से सेक्टर 142 मेट्रो कॉरिडोर में 8 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर पर बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनाए जाने की योजना है। कॉरिडोर का अंतिम स्टेशन सेक्टर-142 होगा।
इससे पहले केंद्र सरकार ने ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट को केंद्र सरकार ने पिछले माह मंजूरी दी है। इस रूट पर केवल दो मेट्रो स्टेशन जुनपत और बोड़ाकी बनेंगे। इस रूट पर करीब 2.6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बिछाए जाने की योजना है।

Related Posts

Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ अब गुजराती भाषा में

April 21, 2026
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Hindi Edition

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

April 21, 2026
मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल
Hindi Edition

मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल

April 21, 2026
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
Hindi Edition

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद हैं रिक्त

April 21, 2026
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती
Hindi Edition

सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

April 21, 2026
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज
Hindi Edition

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

April 21, 2026
Load More
Next Post
Primary health center will be built in Nagar Panchayat Ganeshpur

नगर पंचायत गनेशपुर में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Recent News

Tilak Varma
News

Tilak needs to be positive against spinners: Pujara

by Blitz India Media
April 21, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Veteran India batter Cheteshwar Pujara felt that Tilak Varma should adopt a more proactive approach against...

Read moreDetails
medical supplies

India gifts medical supplies to Tanzania

April 21, 2026
bank

Indian banks’ credit grows 16.1 pc

April 21, 2026
Artificial-intelligence

India tops global AI health adoption at 85 pc

April 21, 2026
Djokovic

Djokovic opens up on his bonding with Virat

April 21, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation