• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

नारी शक्ति : एनडीए से पहली बार 17 महिला कैडेट्स की हुंकार

कहा, जूनियर्स के लिए तय करेंगी हाई-स्टैंडर्ड्स

by Blitz India Media
May 30, 2025
in Hindi Edition
0
Nari Shakti: For the first time, 17 women cadets roared from NDA
ब्लिट्ज ब्यूरो

पुणे। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में महिला कैडेट्स का पहला बैच पासआउट होने वाला है। 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (पीओपी) होगी। इतिहास में यह पहली बार होगा जब 17 महिला कैडेट्स 300 से ज्यादा पुरुषों के साथ एनडीए से ग्रेजुएट होंगी। ये भारतीय सेना, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी।

2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को एनडीए परीक्षा देने की अनुमति देने का आदेश दिया था। इसके बाद यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति दी। 2022 में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच एनडीए में शामिल हुआ था।

अनुभव किए साझा
इनमें से कुछ महिला कैडेट्स ने एनडीए में अपने तीन साल के सफर के बारे में अनुभव साझा किए। हरसिमरन कौर ने बताया कि वह अब इंडियन नेवी एकेडमी में शामिल होंगी। उन्होंने कहा- महिला कैडेट्स के पहले बैच से होने के नाते हमें जूनियर कैडेट्स के लिए हाई-स्टैंडर्ड्स बनाने होंगे। मैं एक ऐसा बेंचमार्क सेट करना चाहती हूं, जिसे वे फॉलो कर सकें।

पहले तोड़ती है, फिर जोड़ती है एकेडमी
महिला कैडेट बोलीं- एकेडमी पहले तोड़ती है, फिर जोड़ती है। हरसिमरन कौर ने कहा, ‘मैं सशस्त्र बलों की पृष्ठभूमि से आती हूं। मेरे पिता भारतीय सेना में हवलदार के पद से रिटायर हुए थे। मेरे दादाजी भी सेना में थे, इसलिए मेरा डिफेंस से गहरा जुड़ाव रहा है। मैं डिफेंस में अपना करियर जल्दी शुरू करना चाहती थी, इसलिए एनडीए को चुना।’

पहले दिन रोंगटे खड़े हो गए थे
‘एकेडमी में पहले दिन मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे, क्योंकि मैंने एनडीए और इसके प्रतिष्ठित सूडान ब्लॉक को केवल तस्वीरों में ही देखा था। मैं सूडान ब्लॉक, अन्य इमारतों, स्क्वाड्रन और पुराने कैडेट्स को मार्च करते हुए देखकर दंग रह गई। तीन साल की ट्रेनिंग के दौरान कई चुनौतियां आई ंं।
कौर आगे कहती हैं, ‘इंग्लिश में एक कहावत है कि एकेडमी फर्स्ट ब्रेक्स यू, देन मेक्स यू, यानी एकेडमी पहले आपको तोड़ती है और फिर बनाती है। यह मेरे साथ और हर कैडेट के साथ हुआ, चाहे वह पुरुष हो या महिला। कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग सेशन्स, ड्रिल्स और पढ़ाई, ये सब आपके भीतर अधिकारी-जैसी योग्यता (ऑफिसर लाइक क्वालिटीज) डेवलप करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

टाइम मैनेजमेंट
हमारा शेड्यूल इतना बिजी होता था कि हमें अपने टाइम को बहुत सही तरीके से मैनेज करना पड़ता था। कई बार, यह बहुत मुश्किल हो जाता था, लेकिन एकेडमी आपको शारीरिक और शैक्षणिक मांगों के बीच बैलेंस बनाना सिखाती है।’

भारतीय सेना ने की थी तस्वीर पोस्ट
भारतीय सेना ने एक तस्वीर 20 नवंबर, 2022 को X पर पोस्ट की थी। साथ में लिखा था- लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह, सेना कमांडर, दक्षिणी कमान ने 143 कोर्स की पीओपी को देखने के लिए एनडीए में अपने दौरे के दौरान ट्रेनिंग ले रहीं महिला कैडेट्स के पहले बैच के साथ बातचीत की।

एनडीए मेरे खून में, दूसरी कैडेट ने कहा-
डिवीजन कैडेट की कैप्टन श्रीति दक्ष ने बताया कि एनडीए से पास आउट होना गर्व का क्षण होगा। उन्होंने कहा- एनडीए मेरे खून में है। मेरे पिता एक पूर्व एनडीए अधिकारी हैं। वे एयर फोर्स से रिटायर्ड हुए हैं। मेरी बहन भी भारतीय वायुसेना में हैं। दक्ष ने कहा- 2021 में जब सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए में महिलाओं को अनुमति देने का फैसला सुनाया, तो मैंने मौके का फायदा उठाया। एनडीए ने मुझे कई अवसर दिए। साथी कैडेट्स के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया। जब हम शुरू में यहां आए थे, तो अलग-अलग वॉशरूम और स्क्वाड्रन पहले से ही बनाए गए थे।

पुरुष कैडेट्स के साथ स्क्वाड्रन में रखा गया
शुरुआत में, हमें पुरुष कैडेट्स के साथ संबंधित स्क्वाड्रन में रखा गया था। हमारी ट्रेनिंग लगभग एक जैसी होती थी। हमने तीनों सालों तक कंधे से कंधा मिलाकर सब कुछ किया। ट्रेनिंग मानसिक और शारीरिक रूप से मुश्किल थी, लेकिन हमने फिजिकल ट्रेनिंग और लगातार प्रैक्टिस से कर दिखाया।

एनडीए में 2022 से अब तक 126 महिलाएं शामिल हुईं
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मार्च, 2025 में संसद में बताया था कि 2022 में महिला कैडेट्स के पहले बैच की एंट्री के बाद से अब तक एनडीए में 126 महिलाओं को एडमिशन मिला है। उनमें से 121 अभी ट्रेनिंग ले रही हैं। पांच कैडेट्स ने इस्तीफा दे दिया था।

121 महिलाएं देश के 17 राज्यों से हैं। उनमें से एक कैडेट कर्नाटक से है। हरियाणा की सबसे ज्यादा 35 महिला कैडेट हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश की 28, राजस्थान की 13 और महाराष्ट्र की 11 हैं। दक्षिणी राज्यों में, कर्नाटक की एक कैडेट के अलावा, केरल की चार कैडेट भी एनडीए में शामिल हुई हैं। एकेडमी छोड़ने वाली पांच कैडेट हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश से हैं।

इंडियन आर्मी में 12 लाख पुरुषों के मुकाबले 7 हजार महिलाएं
संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, इंडियन आर्मी में करीब 12 लाख पुरुष हैं, जबकि महिलाओं की संख्या तकरीबन 7 हजार ही है। पुरुषों के लिहाज से महिलाओं का अनुपात 0.56 फीसदी ही है।

एयर फोर्स में करीब 1.5 लाख पुरुष हैं। महिलाओं की संख्या 1600 ही है। यहां अनुपात 1 फीसदी से थोड़ा ज्यादा है। इसके अलावा इंडियन नेवी में पुरुषों की संख्या दस हजार है, जबकि महिलाएं 700 ही हैं। इस फोर्स में महिलाओं का प्रतिशत 6.5 है।

तीनों सेनाओं में कुल 9118 महिला अधिकारी
भारत की तीनों सेनाओं में कुल मिलाकर करीब 9,118 महिलाएं हैं। भारत की तीनों सेनाओं में साल 2019 की तुलना में 2020 में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। भारत में महिलाएं फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाने और समुद्र में सैनिक जहाजों पर अहम जिम्मेदारियां संभालने के साथ ही स्पेशल ऑपरेशन के जरिए दुश्मन को सबक सिखाने में अहम भूमिकाएं निभा रही हैं।

अगर पुरुषों और महिला अधिकारियों के रेशो की बात करें तो सबसे अधिक महिलाएं नेवी में काम कर रही हैं। नेवी की कुल क्षमता का लगभग 6.5 फीसदी महिलाएं हैं।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
These cities of the state have the most Waqf properties

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित

Recent News

India’s infra sector records robust growth
News

India’s infra sector records robust growth

by Blitz India Media
July 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India recorded robust infrastructure growth across civil aviation, power, telecom, highways, railways and ports sectors, according...

Read moreDetails
Jordan says it shot down eight Iranian missiles

Jordan says it shot down eight Iranian missiles

July 16, 2026
farmer

Credit to agricultural sector jumps 4-fold

July 16, 2026
Ram Mohan Naidu

Govt to extend financial support under UDAN scheme

July 16, 2026
World-famous Puri Rath Yatra gets underway

World-famous Puri Rath Yatra gets underway

July 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation