• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अब दक्षिण मुंबई से कोस्टल रोड के जरिए सीधे बांद्रा को जा सकेंगे मुंबईकर

by Blitz India Media
September 20, 2024
in Hindi Edition
0
Now Mumbaikars will be able to go directly to Bandra from South Mumbai via Coastal Road.
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबईकरों का एक बड़ा इंतजार खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कोस्टल रोड के दक्षिणी हिस्से का उद्घाटन किया। इस रोड के खुलने से मुंबई के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उनका घंटों का सफर अब सिर्फ कुछ मिनट में पूरा हो जाएगा। इस कोस्टल रोड से दक्षिणी हिस्सा बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से जुड़ जाएगा और इसके जरिए लोग बांद्रा तक का सफर कर सकेंगे।
मुंबईकर सुबह से रात 11 बजे तक इस रोड का उपयोग कर सकेंगे। सीएम ने इस मौके पर कहा कि इससे मुंबईकरों की यात्रा सुखद, तेज और आरामदायक होगी, इसके अलावा समय की भी बचत होगी। राज्य सरकार ने कोस्टल रोड का नाम धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई तटीय सड़क परियोजना (दक्षिण) रखा है। सीएम ने कहा कि यह मुंबई के लिए गेम चेंजर साबित होने वाली परियोजना है।
मुंबईकरों को जाम से मुक्ति
कोस्टल रोड और सी-लिंक के कनेक्ट होने से वर्ली के बिंदु माधव चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। अब मुंबई के लोग कोस्टल रोड और सी-लिंक कनेक्ट होने के बाद मरीन ड्राइव से वर्ली और वर्ली से कोस्टल रोड के जरिए सी लिंक होते हुए लोग आसानी से बांद्रा पहुंच सकेंगे। पहले इसका उद्घाटन 15 अगस्त तक होना था, लेकिन बारिश और हाईटाइड के कारण काम एक माह देरी से खत्म हुआ। वर्ली के बिंदु माधव ठाकरे चौक से मरीन ड्राइव तक कोस्टल रोड की एक साइड 12 मार्च, 2024 से आवागमन के लिए खोली गई थी।
कोस्टल रोड के विस्तार का एलान
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह परियोजना मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी सुविधाओं) के विकास में अगला कदम है। इस परियोजना के कारण मरीन ड्राइव से बांद्रा सी लिंक तक की यात्रा महज 10 मिनट में पूरी हो जाएगी। इसके परिणामस्वरुप समय, ईंन्धन की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा। इससे मुंबईकरों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई की ‘गेमचेंजर’ परियोजना का चरण आगे बढ़ रहा है और इसके बाद हम इस परियोजना को वर्सोवा, भाईंदर और विरार तक ले जा रहे हैं। भविष्य में मुंबई से वर्सोवा की 3-4 घंटे की दूरी केवल 40-50 मिनट में तय की जाएगी। पुल के निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस परियोजना को बनाते समय कोली भाइयों (बंधुओं) का भी ख्याल रखा गया है और उन्हें न्याय भी दिया गया है।
पालघर तक जाएगा कोस्टल रोड
कोस्टल रोड पालघर तक जाएगा। इस कोस्टल रोड से वाढवण बंदरगाह को भी लाभ मिलेगा। मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने के साथ-साथ सभी सड़कें कंक्रीट से बनाई जाएंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि मुंबई में ट्रैफिक जाम की दिक्क त और प्रदूषण को कम करने के लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद इस परियोजना के लिए सभी अनुमतियां मिली हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में इस परियोजना का काम बहुत तेजी से हुआ है। इस परियोजना का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।

Related Posts

एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?
Hindi Edition

एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?

April 16, 2026
hormuz
Hindi Edition

भारतीय झंडे वाले सातवें एलपीजी टैंकर ने होर्मुज किया पार

April 16, 2026
बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट
Hindi Edition

बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट

April 16, 2026
Modi
Hindi Edition

‘@2047 तक विकसित भारत बनाने में तकनीक, एआई अहम’

April 16, 2026
आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी
Hindi Edition

आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी

April 16, 2026
oil
Hindi Edition

जितना चाहें उतना तेल लें भारत से बोला रूस

April 16, 2026
Load More
Next Post
diwali

दिवाली से आसान होगा वसई से पालघर का सफर

Recent News

Bayern in semis of Champions League
News

Bayern in semis of Champions League

by Blitz India Media
April 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Late strikes by Luis Díaz and Michael Olise sealed Bayern's place in the semi-finals after beating...

Read moreDetails
Bhupendra Patel

Gujarat accounts for 8.3 pc of India’s GDP

April 16, 2026
growth

India’s equity mutual funds rise 17.38 pc

April 16, 2026
Hormuz

US intercepts Iranian-flagged ship in Hormuz Strait

April 16, 2026
R Vaishali qualifies for World title playoff

R Vaishali qualifies for World title playoff

April 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation