ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। घबराय पाकिस्तान ने हाल ही में रूस और तुर्किए समेत कई देशों से बात की। भारत ने पहलगाम हमले के बाद आईएनएस विक्रांत को भी समंदर में उतार दिया है। आईएनएस विक्रांत एयरक्राफ्ट कैरियर है, जो कि पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो सकता है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन भंडारी ने पाक से युद्ध के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा, ”पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। उनकी सेना में गुटबंदी है। अगर पाकिस्तान ने युद्ध शुरू किया तो वह 7 से 10 दिन में खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान कई तरह की दिक्कतों से जूझ रहा है। उसका अफगानिस्तान से भी मसला चल रहा है। वह भारत के साथ सीधे तौर पर युद्ध नहीं कर सकता। इसकी संभावना बहुत ही कम है।
लेफ्टिनेंट जनरल भंडारी ने बताया कि पाकिस्तान युद्ध की बात नहीं सोच सकता ।उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती तेल और लुब्रिकेंट है। पाकिस्तान के पास टैंक चलाने के लिए ज्यादा तेल नहीं है। अगर भारतीय सेना अरब सागर का रास्ता ब्लॉक करती है तो पाकिस्तान की दिक्क त और ज्यादा बढ़ जाएगी। उसे तेल मिलना बंद हो जाएग। ऐसे में आईएनएस विक्रांत बड़ी भूमिका निभा सकता है।
भारत ने भी दिया करारा जवाब
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया। अब भारत ने भी उसके लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। पाकिस्तान को एयरस्पेस बंद होने से काफी नुकसान होगा। उसने भारत के लिए एयरस्पेस बंद किया है, इससे भी नुकसान है। पाक अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल के लिए पैसा लेता है लेकिन अब भारतीय फ्लाइट्स उसे बायपास कर रही हैं।