• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, July 3, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अखाड़ा बनती संसद

by Deepak Dwivedi
December 27, 2024
in Hindi Edition
0
Parliament becomes arena
दीपक द्विवेदी

यह कोई पहला अवसर नहीं है जब भारत की संसद में देश में सम्माननीय कहे जाने वाले जनप्रतिनिधियों यानी कि सांसदों ने अशोभनीय आचरण का प्रदर्शन किया हो और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को चार चांद लगाने के बजाय उसको दागदार किया हो। संसदीय व्यवहार इतना उथला, अभद्र और अशोभनीय बनता जा रहा है कि इस पर अब कोई भी गंभीर या विचारपूर्ण टिप्पणी करना भी मुश्किल होता जा रहा है। दरअसल गृहमंत्री अमित शाह के सदन में दिए गए एक ऐसे वक्तव्य को लेकर हो रहे इस सारे विवाद को किसी भी दृष्टि से औचित्यपूर्ण नहीं कहा जा सकता है जोकि कहीं न कहीं मुख्य विपक्षी दल अर्थात कांग्रेस के पुराने इतिहास की सचाई को बेनकाब कर रहा है। हद तो तब हो गई जब बाबा साहेब आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक पिछले दिनों संसद परिसर में धक्क ा-मुक्क ी तक पहुंच गई। लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली इस घटना में भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दोनों पक्षों ने लोकसभा अध्यक्ष से और थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायल सांसदों को फोन कर हालचाल जाना। शीतकालीन सत्र में पहली बार राजग के सांसद सदन शुरू होने के पहले ही मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी आंबेडकर प्रतिमा से मार्च करते हुए इंडिया गठबंधन के सांसद भी वहां पहुंच गए। प्राय: रोज यहां विपक्षी सांसद प्रदर्शन करते नजर आते हैं पर घटना वाले दिन बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर कांग्रेस के खिलाफ एनडीए सांसदों ने सुबह से ही मोर्चा खोल रखा था। जैसी जानकारी है, उसके अनुसार सुरक्षा कर्मियों ने विपक्षी सांसदों से दूसरी ओर से जाने का आग्रह किया था लेकिन खरगे और राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद एनडीए सांसदों के बीच से ही जाने लगे। इसी दौरान धक्क ा-मुक्क ीहुई और सांसद प्रताप सारंगी एवं मुकेश राजपूत गिर गए। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सांसद को धक्का देने का आरोप लगाया। हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने इससे इनकार किया है और कहा है कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी के एक सदस्य ने धक्क ा दिया था।

वैसे गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा क्या कह दिया था कि विपक्ष को आसमान गिरता हुआ दिखाई दिया और धरती फटती हुई नजर आई। अमित शाह ने मात्र यही कहा था कि ‘आप’ यानी कि कांग्रेस हर समय आंबेडकर-आंबेडकर करते रहते हैं। अगर इतनी रटन भगवान को लेकर की गई होती तो स्वर्ग मिल जाता। अब इसमें कांग्रेस को बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान नजर आ गया। कांग्रेस ने इसमें बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान कहां से देख लिया, कैसे देख लिया, यह कांग्रेस अभी तक नहीं बता पाई है पर कांग्रेस के साथ विपक्षी इंडिया गठबंधन के हर घटक ने इस कथित अपमान के मुद्दे को हाथों-हाथ लपक लिया। अब विपक्षी गठबंधन में से कोई गृहमंत्री अमित शाह का त्यागपत्र मांग रहा है तो कोई मोदी से अमित शाह को बर्खास्त करने की गुहार लगा रहा है। कोई भाजपा के कथित आंबेडकर के अपमान पर आंदोलन चलाने पर उतारू दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने भी कांग्रेस और आंबेडकर के रिश्ते का इतिहास उड़ेल कर रख दिया है जो बताता है कि आंबेडकर की उपेक्षा, अवहेलना या अपमान अगर सबसे ज्यादा किसी ने किया है तो वह कांग्रेस ने ही किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस को यह अच्छा नहीं लगा कि बाबा साहेब आंबेडकर के साथ भगवान को रखा जाए क्योंकि वह आंबेडकर को ही अपना भगवान मानने लगी है। शायद अमित शाह से भी चूक हो गई लगती है। गृहमंत्री को भी समझना चाहिए था कि विपक्षी दलों को भगवान का नाम लेने से मोक्ष प्राप्त नहीं होने वाला। हां, शायद यह संभव हो जाए कि बाबा साहेब आंबेडकर के नाम की माला जपने से संभवत: दलित सध जाएं और उसके पक्ष में वोट कर दें और यह भी हो सकता है कि इससे विपक्ष को सत्ता रूपी स्वर्ग की प्राप्ति हो जाए।

हम जो भी आचरण प्रदर्शित करेंगे, वही इस बात का फैसला करेगा कि हम सभ्य, ईमानदार तथा नैतिक आचरण में विश्वास रखने वाले लोग हैं और इसी से भविष्य में अनुकरणीय परंपराओं को आधार प्राप्त होगा। इसलिए यही प्रार्थना है कि ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दें।

वैसे जो कुछ भी हुआ और हो रहा है; वह वास्तव में दुनिया के विशालतम लोकतंत्र की संसद के लिए किसी भी नजरिये से औचित्यपूर्ण नहीं कहा जा सकता है? बात-बात में लड़-भिड़ जाने वाले, तू-तू-मैं-मैं पर उतर आने वाले, एक-दूसरे से धक्क ा-मुक्क ी करने वाले सांसदों का आचरण किसी भी दृष्टि से शोभनीय कहा जा सकता। यह सारा प्रकरण संसद की गरिमा के लिए एक दाग के सिवा कुछ नहीं कहा जा सकता। हम जो भी आचरण प्रदर्शित करेंगे, वही इस बात का फैसला करेगा कि हम सभ्य, ईमानदार तथा नैतिक आचरण में विश्वास रखने वाले लोग हैं और इसी से भविष्य में अनुकरणीय परंपराओं को आधार प्राप्त होगा। इसलिए यही प्रार्थना है कि ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दें।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
Country's first hydrogen train possible in the new year

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन नए साल में संभव

Recent News

Anthropic's
News

India in talks to access Anthropic’s AI model

by Blitz India Media
July 3, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India is in talks with the United States to secure access to Anthropic's Project Glasswing to...

Read moreDetails
Aadhaar

Over 2.5 lakh Aadhaar updates recorded via new app

July 3, 2026
data centre

Japan largest contributor to India’s GCC system

July 3, 2026
Centre clears Rs 52,000 cr procurement for armed forces

Centre clears Rs 52,000 cr procurement for armed forces

July 3, 2026
railway

Railways approves two projects worth Rs 409 crore

July 3, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation