• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों में से केवल एक बचा

लंदन जा रहा था विमान, पूर्व सीएम रूपाणी का भी निधन

by Blitz India Media
June 13, 2025
in Hindi Edition
0
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों में से केवल एक बचा
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। केवल एक यात्री चमत्कारी ढंग से बच गया।

पीएम मोदी अहमदाबाद आ गए हैं। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए जहां वे मृतकों के परिजनों से मिले।

डिप्टी कमिश्नर कानन देसाई ने देर रात बताया कि 265 शव सिटी सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें 241 विमान सवारों के अलावा 4 एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। आग लगते ही विमान 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे। उस समय सूचना दी गई थी कि इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

फ्लाइट नंबर एआई-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

‘I can’t believe I survived’, says lone survivor of AI crash after meeting PM Modi

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा डीएनए टेस्ट किए जाएंगे।
हादसे में सिर्फ भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचे। वे प्लेन की 11-ए नंबर की सीट पर बैठे थे।
एयर इंडिया ने X पर जानकारी देते हुए 241 यात्रियों की मौत को कंफर्म किया है। वहीं, परिवारों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। भारत में: 1800 5691 444 विदेश में: +91 8062779200

ब्रिटेन के पीएम बोले
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा, “जांच चल रही है। हमने जांच टीम भेज दी है। इस जांच की जिम्मेदारी हमारे विदेश मंत्री संभाल रहे हैं। हम सच्चाई जानने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दोपहर 1.40 पर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग के गोले में तब्दील हो गया।

ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। प्लेन क्रैश की घटना में बीजे मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल बुरी तरह से तबाह हो गया है।

प्लेन में विजय रूपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे। इनमें कार्गो मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों में से केवल एक बचा

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि एयर इंडिया का बी787 विमान वीटी-एएनबी, (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान एआई-171 का संचालन करते समय अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के हाथों में थी। दुर्घटना के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है।

यात्रियों के अलावा 24 अन्य की भी मौत, इनमें चार एमबीबीएस छात्र

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली तीन टीमों ने गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया था।वडोदरा से भी तीन टीमें पहुंची थीं। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

पायलट ने की थी ‘मे-डे’ कॉल
विमान के पायलट सुमित सुब्बरवाल ने आखिरी मौके पर ‘मे-डे’ कॉल की थी। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन कॉल है, जिसे पायलट उस स्थिति में भेजता है जब विमान गंभीर संकट में हो और उसे इमरजेंसी हेल्प की जरूरत हो।

पायलट को 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव
विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सब्बरवाल एक एलटीसी थे। उनके पास 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था। एलटीसी का मतलब है लाइन ट्रेनिंग कैप्टन। ये अनुभवी पायलट होते हैं जो दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देते हैं।

टाटा संस ने प्लेन क्रैश में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी हरसंभव मदद देने की बात कही है।

Related Posts

Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ अब गुजराती भाषा में

April 21, 2026
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Hindi Edition

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

April 21, 2026
मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल
Hindi Edition

मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल

April 21, 2026
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
Hindi Edition

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद हैं रिक्त

April 21, 2026
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती
Hindi Edition

सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

April 21, 2026
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज
Hindi Edition

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

April 21, 2026
Load More
Next Post
Katrina Kaif becomes global tourism ambassador of Maldives

कैटरीना कैफ बनीं मालदीव की ग्लोबल टूरिज्म एम्बेसडर

Recent News

Venus loses in opening round yet again
News

Venus loses in opening round yet again

by Blitz India Media
April 22, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former World No.1 Venus Williams's struggles continued on her return to the circuit as she lost...

Read moreDetails
real estate

Capital inflows in real estate sector surge 72 pc

April 22, 2026
seafood

Seafood exports surpass Rs 72,000 cr

April 22, 2026
textile exports

India’s textile exports rise 2.1 pc

April 22, 2026
trump

Trump unilaterally extends ceasefire

April 22, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation