• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

फरीदाबाद में भी जर्मन सब-मशीन गन से लैस होंगे पुलिसकर्मी

- बदमाशों पर कसेगा शिकंजा, गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

by Blitz India Media
November 8, 2025
in Hindi Edition
0
Police personnel in Faridabad will also be equipped with German sub-machine guns.
ब्लिट्ज ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद के पुलिस थाने और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों को आने वाले दिनों में जर्मनी में बनी सब-मशीन गन से लैस किया जाएगा। बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने इसकी योजना तैयार की है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
मौजूदा समय में सब-मशीनगन का प्रयोग एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो द्वारा किया जा रहा है। वहीं हरियाणा पुलिस वीआईपी ड्यूटी के दौरान इसका प्रयोग करती है। विगत दिवस इस सब-मशीन गन और पुलिस के हथियारों को सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई हथियारों की प्रदर्शनी में दिखाया गया।
इस सब-मशीन गन की मैगजीन में 30 गोलियां आती हैं। खास बात यह है कि दोनों ओर से प्रयोग किया जा सकता है। इस गन से 100 मीटर तक गोली मारी जा सकती है। इसमें एक-एक गोली चलाने के साथ-साथ लगातार 30 गोलियां भी चलाई जा सकती हैं। वहीं एक अंतराल पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई जा सकती हैं। इस प्रदर्शनी में शामिल इंसास 5.56 एमएम राइफल की मैगजीन में 20 राउंड गोलियां आती हैं। इस राइफल से 200 मीटर तक गोली चलाई जा सकती है। 4.600 ग्राम वजनी इस राइफल से लगातार तीन गोली चला सकते हैं।
प्रदर्शनी में भी ये भी प्रदर्शित
स्नाइपर 7.62 एमएम राइफल को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया जाता है। इसे किसी ऊंचे टावर पर लगाया जाता है। इस राइफल से 800 मीटर तक निशाना साधा जा सकता है। हालांकि, इससे ज्यादा दूरी तक भी यह नुकसान पहुंचा सकती है। दो हजार मीटर तक इससे टारगेट देख सकते हैं। इस राइफल में 7 किलो 200 ग्राम वजन है।
एके-47 और ग्लॉक पिस्टल भी दिखाई गईं
प्रदर्शनी में एके-47 राइफल से लेकर बुल्गारिया में बनी आर्सनल राइफल भी दिखाई गई। एके-47 राइफल से 400 मीटर तक गोली मारी जा सकती है। 3.800 ग्राम इसका वजन है। इसकी मैगजीन में 30 गोलियां आती हैं। आर्सनल राइफल भी एके-47 की तरह काम करती है। इसमें 30 गोलियां आती हैं। इसकी रेंज भी 300 से 400 मीटर के बीच है। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में एसएलआर सेमी ऑटोमैटिक राइफल भी दिखाई गई। इससे 400 मीटर तक गोलियां चलाई जा सकती हैं। इसकी मैगजीन में 20 गोलियां आती हैं। ऑस्टि्रया में निर्मित 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल और कानपुर की फैक्ट्री में बनी ऑटोमैटिक 9 एमएम पिस्टल भी यहां प्रदर्शित की गई।

Related Posts

export
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

June 27, 2026
india usa
Hindi Edition

’21वीं सदी की अहम और निर्णायक साझेदारी है भारत-अमेरिका रिश्ता’

June 27, 2026
india
Hindi Edition

भारत चौथा सबसे शक्तिशाली देश, पाकिस्तान टॉप टेन की सूची से बाहर

June 27, 2026
PM Modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी के मन में है… नए भारत का रोडमैप

June 27, 2026
Keir Starmer
Hindi Edition

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर का पतन…

June 27, 2026
क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
Load More
Next Post
Renuka will get one crore from Himachal government

रेणुका को हिमाचल सरकार से मिलेंगे एक करोड़

Recent News

Ram Mandir
News

Clean-Up at the Ram Mandir Trust: Two Top Officials Step Down

by Blitz India Media
June 28, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust has accepted the resignations of its general secretary, Champat...

Read moreDetails
gold

Gold declined over 4 pc this week

June 27, 2026
India Becomes Top Ship Recycling Nation

India world’s leading ship recycling nation

June 27, 2026
rupe

India to sustain high growth rate

June 27, 2026
India Launches 100-Day TB Mukt Bharat Campaign 2026

Centre to launch Aarogya Setu 2.0

June 27, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation