ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली । मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने रामगुलाम से कहा कि वह अगले सप्ताह ‘एआई इम्पैक्ट’ सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। मोदी ने एक्स पर इस बाबत जानकारी दी।













