• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, April 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

यूपी का पहला ‘मलेरिया मुक्त’ जिला बनने की ओर सहारनपुर

by Blitz India Media
February 7, 2026
in Hindi Edition
0
dengue
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

सहारनपुर। जानलेवा मलेरिया के खिलाफ जंग में सहारनपुर जल्द ही प्रदेश का पहला मलेरिया मुक्त जिला घोषित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले चार वर्षों से यहां मलेरिया का कोई मामला नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया मुक्त घोषित करने के मानकों को पूरा करते हुए प्रदेश मुख्यालय को अनुशंसा भेज दी है। अब दिल्ली से केंद्रीय डब्ल्यूएचओ की संयुक्त टीम जल्द ही जिले का दौरा करेगी, जिसके बाद केंद्रीय स्तर से घोषणा की जाएगी।
नेशनल वैक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए गए हैं।
पिछले चार वर्षों में मलेरिया का कोई केस नहीं मिलने के कारण यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पहले जिले में हर वर्ष दो हजार से अधिक मलेरिया के मामले सामने आते थे। विभाग की ओर से मलेरिया पर नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियानों में इसे प्राथमिकता दी गई। पीएचसी और सीएचसी के अलावा एसबीडी जिला चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाए गए। जिन क्षेत्रों में मलेरिया के अधिक मामले सामने आते थे, वहां मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की पहचान की गई।
इसके साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया हो जाता था, तो उसे समय पर उचित इलाज और दवा उपलब्ध कराई गई। आशाओं को अपने-अपने क्षेत्र में मलेरिया जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया, जिससे बुखार के प्रकार का पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में पिछले चार वर्षों से मलेरिया का कोई केस नहीं पाया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेजी गई है, और लखनऊ से अनुशंसा दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। मलेरिया मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया केंद्रीय स्तर पर होती है। डब्ल्यूएचओ और केंद्रीय टीम द्वारा जिले का दौरा किया जाएगा, और इन दोनों की अनुशंसा के बाद केंद्रीय स्तर से घोषणा की जाएगी।
चार साल से कोई केस नहीं
मलेरिया का जिले में चार वर्ष से कोई केस नहीं मिला है और इसकी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेजी जा चुकी है। केंद्रीय स्तर से ही कोई घोषणा होगी।
शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।

Related Posts

indian-dak
Hindi Edition

छह एसएजी स्तर के आईपीओ अधिकारियों को नई पोस्टिंग

April 14, 2026
कॉफी बोर्ड बेंगलुरु भर्ती 2026
Hindi Edition

कॉफी बोर्ड में वित्त निदेशक की नियुक्ति अब प्रतिनियुक्ति के आधार पर

April 14, 2026
पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली
Hindi Edition

पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली

April 14, 2026
up-bureaucracy-ashish-kumar-goel-mks-sundaram-additional-charge
Hindi Edition

यूपी में दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

April 14, 2026
Manufacturing
Hindi Edition

औद्योगिक इकोसिस्टम की देश को दरकार

April 14, 2026
ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू
Hindi Edition

ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू

April 14, 2026
Load More
Next Post
Doctors at SRN Hospital perform a remarkable feat, treating a heart condition without open surgery.

एसआरएन हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल बिना ओपन सर्जरी किया दिल का इलाज

Recent News

Muzarabani
News

PCB imposes two-year ban on Muzarabani

by Blitz India Media
April 14, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Pakistan Cricket Board (PCB) has taken strict action on Zimbabwe pacer Blessing Muzarabani, imposing a...

Read moreDetails
real estate

Real estate accounts for 70 pc of household’s savings

April 14, 2026
India's passenger vehicle sales jump 16 pc

India’s passenger vehicle sales jump 16 pc

April 14, 2026
Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

April 14, 2026
Norrie overcomes veteran Wawrinka

Norrie overcomes veteran Wawrinka

April 14, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation