ब्लिट्ज ब्यूरो
बैरिया (बलिया)। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह अपने ही पालतू कुत्ते के काटने से जख्मी हो गए हैं। उनके दोनों हाथ इस तरह जख्मी हो गए कि उन्हें अवकाश के लिए आवेदन पर दस्तखत की जगह अंगूठा लगाना पड़ा। बताया जाता है कि होली के एक दिन पहले एसडीएम के माता-पिता भी बैरिया आए थे।
एसडीएम के अनुसार, पालतू कुत्ते ने उनके पिता पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए वह कुत्ते से उलझ गए। उनके पिताजी तो बच गए लेकिन कुत्ते ने उनके दोनों हाथों को जख्मी कर दिया। इसके बाद उन्होंने अवकाश के लिए पांच मार्च को डीएम को पत्र लिखा। आवेदन पत्र में उन्होंने लिखा है कि पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे हाथों में गहरा जख्म हो गया है। उपचार के लिए छह से 13 मार्च तक का छुट्टी मांगी। इसके बाद पत्र के नीचे हस्ताक्षर की जगह एसडीएम ने अंगूठा लगाया है।













