• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, July 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

श्रीधर वेम्बू के देसी वॉट्सएप को मिला उद्योगपति आनंद महिंद्रा का साथ

by Blitz India Media
October 11, 2025
in Hindi Edition
0
Sridhar Vembu's desi WhatsApp gets the backing of industrialist Anand Mahindra
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के मैसेंजर एप वाट्सएप को टक्कर देने के लिए जोहो ने एराटाई लॉन्च किया है। यह एप धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा है। कई जानी-मानी हस्तियां इस एप से जुड़ चुकी हैं। अब इसमें दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा का नाम भी जुड़ चुका है। एराटाई ने खुद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन के ऑनबोर्ड होने की पुष्टि की है। इस एप को सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी जोहो कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बू अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं।
एराटाई ने कहा, ‘मिस्टर महिंद्रा का एराटाई में स्वागत है। हम आपको अपने साथ पाकर सचमुच सम्मानित महसूस कर रहे हैं और आपके समर्थन के लिए आभारी हैं।’ महिंद्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं आपकी महान सफलता की कामना करता हूं।’ विदेशी एप्स को लेकर सबसे बड़ी समस्या डेटा की रहती है। ये एप्स भारतीय ग्राहकों के डेटा विदेशों में स्थित सर्वर में सेव करते हैं। लेकिन एराटाई के साथ ऐसा नहीं है। जोहो का कहना है कि भारतीय ग्राहकों का डेटा भारत में ही होस्ट किया जाता है।
जोहो का बिजनेस
जोहो कॉर्प का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल कंपनी का रेवेन्यू 1.4 अरब डॉलर पहुंच गया और इसके कस्टमर्स की संख्या 2.5 लाख हो गई। चेन्नई की इस कंपनी की वैल्यूएशन 1.04 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है जो 2023 की तुलना में 58% अधिक है। इसके साथ ही कंपनी की लिस्टिंग की डिमांड भी उठ रही है लेकिन वेम्बू का कहना है कि फिलहाल इसकी कोई योजना नहीं है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘जोहो के पब्लिक होने की बात चल रही है, यह हम समझते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि अगर जोहो एक सार्वजनिक कंपनी होती तो उसे हर तिमाही वित्तीय दबाव झेलना पड़ता। तब शायद एराटाई जैसा प्रोजेक्ट कभी नहीं बन पाता। यह एक पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण प्रोजेक्ट था। यहां तक कि हमारे अपने कर्मचारियों को भी शक था कि एराटाई कभी सफल हो पाएगा या नहीं।’
आगे की योजना
वेम्बू ने कहा, ‘हमने एराटाई को इसलिए बनाया क्योंकि हमें लगा कि भारत को ऐसी इंजीनियरिंग क्षमता की जरूरत है। हमें भारत में ऐसी और भी बहुत सी क्षमताओं की जरूरत है और हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
जोहो में कई बड़े और लंबे समय तक चलने वाले आरएंडडी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें कंपाइलर, डेटाबेस, ओएग, सुरक्षा, हार्डवेयर, चिप डिजाइन, रोबोटिक्स और एआई जैसे कई तकनीकी क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा हमने कई आरएंडडी-केंद्रित कंपनियों में भी पैसा लगाया है, जो तुरंत मुनाफा नहीं कमाएंगी।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
toll

वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: टोल टैक्स हुआ कम

Recent News

India’s infra sector records robust growth
News

India’s infra sector records robust growth

by Blitz India Media
July 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India recorded robust infrastructure growth across civil aviation, power, telecom, highways, railways and ports sectors, according...

Read moreDetails
Jordan says it shot down eight Iranian missiles

Jordan says it shot down eight Iranian missiles

July 16, 2026
farmer

Credit to agricultural sector jumps 4-fold

July 16, 2026
Ram Mohan Naidu

Govt to extend financial support under UDAN scheme

July 16, 2026
World-famous Puri Rath Yatra gets underway

World-famous Puri Rath Yatra gets underway

July 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation