• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, July 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

संबंधों में खटास का असर, भारत से यूएस जाने वालों की घटी संख्या

23 साल में पहली बार हुआ ऐसा, अमेरिकी ट्रैवल मार्केट में सुस्ती की आहट

by Blitz India Media
October 11, 2025
in Hindi Edition
0
The impact of sour relations has led to a decrease in the number of people traveling from India to the US.
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ टेंशन के बीच भारतीयों के रुख में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कभी अमेरिका जाना भारतीयों का सपना होता था लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेतुकी नीतियों ने सबकुछ पटरी से उतार दिया है। 2001 के बाद पहली बार भारत से अमेरिका जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। कोरोना महामारी के सालों को छोड़ दें तो अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में यह गिरावट एक बड़ा संकेत है। अमेरिका के सबसे तेजी से बढ़ते ट्रैवल मार्केट में यह सुस्ती की आहट है।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग के नेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म ऑफिस (एनटीटीओ) के अनुसार, जून 2025 में सिर्फ 2.1 लाख भारतीय ही अमेरिका गए। यह आंकड़ा जून 2024 के 2.3 लाख से 8% कम है। शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में भी यही ट्रेंड रहा। इसमें साल-दर-साल 5.5% की गिरावट आई है। 2001 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इसमें कोरोना महामारी के साल अपवाद हैं।
घट गई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की भी संख्या
एनटीटीओ ने यह भी बताया कि जून में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में कुल 6.2% की गिरावट आई है। मई में 7%, मार्च में 8% और फरवरी में 1.9% की गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ जनवरी और अप्रैल में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। भारत अमेरिका आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मामले में चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर कनाडा, दूसरे पर मेक्सिको और तीसरे पर ब्रिटेन है। गैर-सीमावर्ती देशों में भारत दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर ब्रिटेन और तीसरे पर ब्राजील है। इन पांच देशों से जून में अमेरिका आने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 60% थी।
अमेरिका जाने वाले भारतीय आमतौर पर छात्र, पेशेवर और परिवार से मिलने वाले लोग होते हैं। वे घूमने-फिरने के लिए नहीं जाते। अधिकारियों का कहना है कि इस साल छात्रों की संख्या में सबसे ज्यादा कमी आई है। अगर वीजा मिलने में दिक्कतें जारी रहीं तो बिजनेस और परिवार से मिलने जाने वालों की संख्या भी घट सकती है। अमेरिका में 50 लाख से ज्यादा भारतीयों का मजबूत समुदाय है। इस वजह से वहां लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन, इस साल जून में भारत से आने वाले लोगों की संख्या में 23 सालों की बढ़ोतरी का सिलसिला टूट गया।
अमेरिका के बजाय किन देशों में जा रहे भारतीय
दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है, लेकिन अप्रैल 2025 में भारतीय पर्यटकों के लिए विदेश यात्रा का अच्छा महीना था। इस दौरान 29 लाख लोग विदेश गए। सबसे ज्यादा लोग यूएई, सऊदी अरब, थाईलैंड, सिंगापुर और फिर अमेरिका गए।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख के कारण भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास आई है। उनके पूरे प्रशासन ने भारत को निशाना बनाया है। इसने भारतीयों का अमेरिका से मोह भंग किया है। पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। हाल में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत की चेतावनी से इसे समझा जा सकता है। उन्होंने कहा था कि भारत को अपने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नई एयरलाइन फ्लीट की क्षमता बर्बाद हो जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने के बाद कांत ने यह सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि पर्यटन ऐसे टैरिफ से अप्रभावित है। यह भारत की सबसे बड़ी निर्यात आय का स्रोत हो सकता है। कांत ने इस बात पर जोर दिया था कि भारत में प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और संस्कृति होने के बावजूद देश में वैश्विक पर्यटक आगमन का केवल 1.5% हिस्सा है। इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
India and Brazil are getting closer

भारत व ब्राजील आ रहे और नजदीक

Recent News

US-Iran tensions escalate with renewed strikes
News

US-Iran tensions escalate with renewed strikes

by Blitz India Media
July 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Iran launched renewed attacks on US Gulf allies on July 16 after the US Central Command...

Read moreDetails
Reserve Bank of India

RBI’s currency printing arm begins process for polymer banknotes

July 18, 2026
growth

India, Finland eye doubling bilateral trade

July 18, 2026
Rajnath Singh

Op Sindoor showed our defence readiness: Rajnath

July 18, 2026
Devendra Fadnavis

Maharashtra aims to lead in quantum technology: Fadnavis

July 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation