ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दुनिया में कुछ फल अपने स्वाद, रंग या खुशबू से ज्यादा अपनी महंगी कीमत के लिए मशहूर हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ सबसे महंगे फलों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। वैसे दुनिया के 10 सबसे महंगे फलों में से अधिकतर जापान में ही पाए जाते हैं।
– ‘यूबारी किंग’: जापानी फल ‘यूबारी किंग’ की कीमत तकरीबन 25,000 डॉलर है यानी 22 लाख रुपये के करीब। जापान के होक्क ाइडो के खास इलाके में यह उगाया जाता है। इसका स्वाद बेहद मीठा, खुशबू लाजवाब और गूदा रसदार होता है। जापान में इसे अमीर लोग गिफ्ट के तौर पर भी देते हैं।
– खास तरह का तरबूज : काले रंग के छिलके वाला यह खास तरह का तरबूज 6,000 डॉलर में बिकता है। यह जापान के होक्क ाइडो इलाके में ही उगता है। इसका स्वाद सामान्य तरबूज से कहीं ज्यादा मीठा और सुगंधित होता है।
– ड्यूरियन फल (थाईलैंड) : ड्यूरियन फल दक्षिण-पूर्व एशिया में काफी मशहूर है, लेकिन इसका ‘बिजेम’ नाम का वेरिएंट बहुत दुर्लभ है। यह मक्खन जैसा मुलायम और खुशबूदार होता है। इसकी कीमत 2,500 डॉलर तक जाती है।
– हेलीगन गार्डन अनानास : इंग्लैंड के ‘लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलीगन’ में उगाया जाने वाला यह अनानास 1,500 डॉलर में बिकता है। इसे बेहद खास तरीके से उगाया जाता है, जिससे इसकी मिठास और सुगंध शानदार होती है।
– हामि मेलन : चीन के जिनजियांग इलाके में उगने वाले इस खास तरह के खरबूजे की कीमत 200 से 300 डॉलर होती है। यह बेहद मीठा, रसदार और कुरकुरा होता है। इसे अक्सर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है।
– ताइयो नो तामागो आम : यह जापान का खास आम है, जो पकने के बाद लाल-नारंगी रंग का हो जाता है। इसका आकार अंडे जैसा दिखता है, इसलिए इसे ‘सूरज का अंडा’ कहा जाता है। इसकी कीमत 100 से 200 डॉलर है।
– साइट्रस डेकोपन (जापान) : यह एक खास तरह का नारंगी फल है, जिसे 80 से 100 डॉलर में बेचा जाता है। इसमें बीज नहीं होते और इसका स्वाद आम संतरे से ज्यादा मीठा और सुगंधित होता है।
– सेकाई इची सेब (जापान) : इसका नाम ही ‘दुनिया में सबसे अच्छा’ सेब रखा गया है। एक सेब की कीमत 21 डॉलर होती है। इसे खास देखभाल से उगाया जाता है और हर एक सेब को हाथ से पॉलिश किया जाता है।
– फुईयू पर्सीमन : यह जापान में बहुत पसंद किया जाने वाला फल है, जिसकी कीमत 10 से 20 डॉलर होती है। यह मीठा और सुगंधित होता है, जिसे खास देखरेख में उगाया जाता है।
– बुद्धा के आकार की नाशपाती : दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक चीन की बुद्धा के आकार की नाशपाती भी है। इसे बुद्ध के आकार के प्लास्टिक सांचों में रखा जाता है। मार्केट में इसकी कीमत करीब 700 रुपये होती है।
– सेंबिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी (जापान) : एक बॉक्स में करीब 12 स्ट्रॉबेरी होती हैं जिनकी कीमत करीब 7,115 रुपये होती है।
– मियाजाकी आम : मियाजाकी आम भी जापान में ही पाया जाता है। विदेशों में इस आम की कीमत 2 से 3 लाख रुपये प्रति किलो है।
– डेंसुके तरबूज : डेंसुके तरबूज की एक दुर्लभ प्रजाति है। यह काले रंग का होता है। ये तरबूज भी जापान में ही उगाया जाता है। इस तरबूज को साल 2008 में 6,100 अमेरिकी डॉलर करीब 5 लाख रुपये में बेचा गया था।
– रूबी रोमन अंगूर : अंगूर की कीमत कितनी हो सकती है 200 या 300 रुपये किलो तक, लेकिन रूबी रोमन अंगूर की कीमत इतनी है कि एक आम आदमी इसे नहीं खरीद सकता है। साल 2008 में 700 ग्राम रूबी रोमन अंगूर को 8400 डॉलर करीब 7 लाख रुपये में बेचा गया था।