• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

जनता से होगी सीधी बात, ट्रैफिक-स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

विजय विश्वास पंत ने संभाला लखनऊ मंडलायुक्त का कार्यभार

by Blitz India Media
September 27, 2025
in Hindi Edition
0
There will be direct talks with the public, special attention will be given to traffic and health.
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। लखनऊ मंडल के नवनिर्वाचित मंडलायुक्त आईएएस विजय विश्वास पंत ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने यूपी की राजधानी और मंडल की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान देने का संकेत दिया है। समस्याओं के समाधान के लिए वह जनता से सीधी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ को ट्रैफिक जाम, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और अवैध कब्जों जैसी गंभीर चुनौतियों से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इसके लिए वे पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर और जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर के साथ विस्तृत बैठक करेंगे, ताकि इन मुद्दों का ठोस समाधान निकाला जा सके। बता दें कि इससे पहले विजय प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या आमजन के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण इसका मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। जहां भी अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनती है, वहां सख्ती से कार्रवाई होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में लोगों को राहत देने के लिए एक ठोस ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिए बेहतर काम किए जाएंगे।
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को किया जाएगा बेहतर
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडलायुक्त ने कहा कि राजधानी समेत मंडल के अन्य जिलों में सरकारी अस्पतालों की स्थिति को और बेहतर बनाया जाएगा है। उन्होंने साफ किया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही निजी अस्पतालों की मनमानी पर भी अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
अवैध कब्जे पर लगाई जाएगी लगाम
मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी जमीनों, सड़कों और पार्कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। पंत ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को कब्जामुक्त कराकर जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
जनता से संवाद
कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में विजय पंत ने कहा कि वे जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जनता दर्शन और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लखनऊ मंडल की पहचान सुशासन और विकास से होगी।

Related Posts

artificial intelligence
Hindi Edition

मोदी-मैक्रों द्विपक्षीय वार्ता में एआई व्यापार और बुनियादी ढांचे पर चर्चा

July 2, 2026
AI के दौर में बदल रहा है करियर का भविष्य, ट्रेड स्किल्स पर दें ध्यान: मुख्य आर्थिक सलाहकार
Hindi Edition

‘सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई छोड़ो, ट्रेड स्किल्स सीखो’

July 2, 2026
IIT Bombay Campus Ambassador Program 2026
Hindi Edition

बीएचयू के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप देगा आईआईटी बॉम्बे

July 2, 2026
डेटा साइंस में करियर
Hindi Edition

डेटा की दुनिया में बनाएं फ्यूचर रेडी करियर

July 2, 2026
Reserve Bank of India
Hindi Edition

आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकाली भर्ती

July 2, 2026
वैष्णवी रामालिंगम ऑक्सफोर्ड स्कॉलरशिप
Hindi Edition

भारतीय छात्रा को ऑक्सफोर्ड विवि में पीएचडी के लिए मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप

July 2, 2026
Load More
Next Post
Namo Van will be built on 13.41 acres on the banks of Gomti River, where 1.31 lakh saplings will be planted.

गोमती किनारे 13.41 एकड़ में बनेगा नमो वन, लगाए जाएंगे 1.31 लाख पौधे

Recent News

PM Modi, PM Meloni Discuss India-Italy Strategic Partnership
News

‘ हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं ‘

by Blitz India Media
July 2, 2026
0

ब्लिट्ज ब्यूरोइटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में जी7 समिट के दौरान एक-दूसरे से हंसी-मज़ाक...

Read moreDetails
India data centre

India’s data centre market to touch $6.8 billion

July 2, 2026
SEBI

SEBI bans 221 entities from securities market

July 2, 2026
EV registrations rise

India’s passenger EV registrations rise 90 pc

July 2, 2026
highway

Cabinet approves Rs 7,145 cr for new Kanpur-Kabrai highway

July 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation