• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत को रूसी तेल खरीदने वाली छूट पर अमेरिका को देनी पड़ी ‘सफाई’

कहा, रूस के प्रति अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं

by Blitz India Media
March 18, 2026
in Hindi Edition
0
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमले के बीच दुनिया में तेल की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। इस बीच, अमेरिका ने भारत को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की छूट दे दी है लेकिन इस कदम के पीछे क्या रणनीति थी, इसके बारे में अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने सफाई दी है।

एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह अस्थायी कदम है, जिसका मकसद ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल के बाजार पर पड़ रहे दबाव को कम करना है।

क्रिस राइट ने एबीसी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि यह रूस के प्रति अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं है, बल्कि सिर्फ एक अल्पकालिक व्यवस्था और एक ‘व्यावहारिक तरीक़ा’ है।

एक दिन पहले ही अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है।

भारत ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, अमेरिका ने इससे पहले रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर दंडात्मक 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था, हालांकि पिछले महीने की शुरुआत में ही इसे सशर्त हटाते हुए और रेसिप्रोकल टैरिफ कम करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत ने कहा है कि वह रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने शर्त के रूप में रूसी तेल खरीद को निगरानी में डाल दिया था।

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री ने एबीसी न्यूज से कहा, हमने भारत में अपने मित्रों से संपर्क किया और कहा, ‘उस तेल को ख़रीदिए और उसे अपनी रिफ़ाइनरियों तक लाइए.’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हमें कम समय में बाज़ार में अधिक तेल लाने की ज़रूरत है। हालांकि लंबी अवधि की आपूर्ति पर्याप्त है और इसकी कोई चिंता नहीं है लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में हालात के चलते तेल के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री ने कहा, हम एक अल्पकालिक कदम उठा रहे हैं। रूसी तेल दक्षिण एशिया के आस-पास समंदर में पहले से ही जहाजों में लदा हुआ मौजूद है। चीन चूंकि अपने आपूर्तिकर्ताओं से बहुत अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है। इसलिए वहां भारी मात्रा में तेल मौजूद है और इसीलिए हमने अपने दोस्त भारत से संपर्क किया और कहा कि उस तेल को खरीदें और अपनी रिफ़ाइनरियों तक ले आएं।

क्रिस राइट ने कहा, इससे तत्काल भारतीय रिफाइनरियों में तेल की आपूर्ति होगी और बाकी दुनिया की अन्य रिफ़ाइनरियों पर दबाव कम होगा जिनकी होड़ बाज़ार में भारत के साथ नहीं है।

Related Posts

Solar
Hindi Edition

नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में भारत का विश्व में तीसरा स्थान

July 2, 2026
जियो ग्लोबल टॉप-20 पेटेंट इनोवेटर्स में शामिल
Hindi Edition

पेटेंट के मामले में जियो टॉप लीग में शामिल

July 2, 2026
दक्षिण एशिया में फूड प्रोसेसिंग से रोजगार, निवेश, निर्यात और टिकाऊ विकास को मिलेगा बढ़ावा।
Hindi Edition

बदलाव के लिए खेती

July 2, 2026
Supreme Court
Hindi Edition

‘गाड़ियों से ज्यादा फुटपाथ पर पैदल चलने वालों का हक’

July 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट: कॉलेजियम के फैसलों में नहीं होगा हस्तक्षेप
Hindi Edition

कॉलेजियम के फैसलों की न्यायिक समीक्षा नहीं

July 2, 2026
Supreme Court
Hindi Edition

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जूनियर वकीलों के लिए बनेगा खास फंड

July 2, 2026
Load More
Next Post
trump

30 दिन तक रूसी तेल खरीद सकते हैं सभी देश : ट्रंप

Recent News

Mumbai Rains: Red Alert Issued as Flooding Disrupts City
News

Over 99 trees fall in Mumbai’s monsoon mayhem

by Blitz India Media
July 2, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Incessant heavy rainfall accompanied by strong winds continued to batter Mumbai over the past 24 hours,...

Read moreDetails
Sonowal

India targets recycling 16,000 ships: Sonowal

July 2, 2026
EPFO

Govt notifies new EPF Scheme with partial withdrawal

July 2, 2026
WhatsApp Username Feature

WhatsApp clarifies usernames are optional

July 2, 2026
PM Modi, Japan PM Sanae Takaichi Hold Bilateral Summit

PM Modi, Japanese counterpart Takaichi hold discussions

July 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation