ब्लिट्ज ब्यूरो
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने धर्म प्रसार के कार्यों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। पुजारियों को प्रशिक्षण देने की योजना को विस्तार दिया जाएगा। अभी अयोध्या और काशी में इस तरह की सीमित गतिविधियां चल रही हैं। अब प्रखंड स्तर पर पुजारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
उनकी पूजा पद्धति उन्हीं की भाषा में लिपिबद्ध कराने की तैयारी है जिससे वह विलुप्त न होने पाए। ऐसे मंत्र या विधियां जो पूर्व में प्रचलित थीं, उन्हें भी सर्वसुलभ बनाने की दिशा में प्रयास होगा। खास बात यह भी है कि विभिन्न मंदिरों के लिए सभी जातियों के पुजारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन की प्रांत कार्य समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता एक जाति को गोद लेकर उनके बीच संपर्क बनाएगा।













