ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली।वियतनाम की इलेक्टि्रक कार निर्माता कंपनी विनफास्ट अब भारत में सिर्फ गाड़ियां बेचने तक सीमित नहीं रहेगी। कंपनी ने देश के टैक्सी बिजनेस में भी कदम रख दिया है। विनफास्ट ने भारत में ग्रीन एसएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी इलेक्टि्रक टैक्सी सेवा की शुरुआत की है। इस नए बिजनेस के तहत कंपनी उत्तर भारत में 10,000 विनफास्ट लिमो ग्रीन इलेक्टि्रक एमपीवी कारें उतार रही है। कंपनी ने इसके लिए ड्राइवरों की भर्ती भी शुरू कर दी है। कंपनी की इस एंट्री से ओला-उबर को कड़ी टक्क र मिलेगी।
ड्राइवरों को शानदार सैलरी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के अनुसार, ग्रीन एसएम कंपनी भारत में 10,000 इलेक्टि्रक कारों के साथ बड़े पैमाने पर कदम रख रही है। इसके लिए कंपनी ड्राइवरों को नौकरी पर रख रही है, जिन्हें प्रति महीने 35,000 रुपये से 40,000 रुपये तक की सैलरी दी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का प्लान सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है। आने वाले समय में ग्रीन एसएम भारत में इलेक्टि्रक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए करीब 1,00,000 से अधिक यूनिट्स का प्लान तैयार किया गया है।
कंपनी की प्रोफाइल और पूंजी
भारत में इस बिजनेस को संभालने वाली कंपनी का नाम ग्रीन एसएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है, जिसका रजिस्टर्ड ऑफिस गुरुग्राम (हरियाणा) में है।













