• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

आईपीएल में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर

by Blitz India Media
June 1, 2026
in Hindi Edition
0
Royal Challengers Bengaluru

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ₹230 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। आईपीएल 2008 से शुरू हुआ है और इस बार इसका 19वां सीजन है।
यह दावा फैनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट दुनिया के 53 देशों के 504 शहरों के 1,323 एलीट एथलीटों और 6 स्पोर्ट्स लीगों की स्टडी पर आधारित है।

फैनेटिक स्पोर्ट्स एक टिकटिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो खेल से जुड़े ट्रैवल और इवेंट्स का प्रबंधन करती है। वहीं, हुरुन इंडिया रिसर्च और वैल्युएशन कंपनी है, जो अमीरों की सूची और बिजनेस रिपोर्ट्स के लिए जानी जाती है।

आईपीएल के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1 पर हैं। वे 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और अब तक ₹230 करोड़ की सैलरी ले चुके हैं। विराट ब्रांड वैल्यू के मामले में भी लीग के सबसे बड़े स्टार हैं।

इस सूची में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ₹227.2 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी ₹200 करोड़ की सैलरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धोनी आज भी भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के बड़े कॉमर्शियल आइकन हैं।

महिलाओं में मंधाना टॉप पर

विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना ₹13.7 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर हैं। देश की टॉप 10 महिला क्रिकेटरों की कुल कमाई ₹90 करोड़ है, जो विराट कोहली की आईपीएल कमाई ₹230 करोड़ के आधे से भी कम है। अन्य खेलों में यह फासला और ज्यादा है।

कोलकाता टॉप पर, मुंबई-चेन्नई की वैल्यू बराबर

फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और जूही चावला की कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी है। उसकी वैल्यु 19,200 करोड़ रुपए है। वह देश की सबसे मूल्यवान आईपीएल फ्रेंचाइजी बन गई है। इसके बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। दोनों टीमों की वैल्युएशन करीब ₹18,400 करोड़ आंकी गई है। आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी की कुल वैल्युएशन अब 1.63 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है।

एनएफएल और ईपीएल को टक्कर दे रही भारतीय लीग

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल फ्रेंचाइजी का रेवेन्यू टिकट, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइज, डिजिटल कंटेंट और ग्लोबल फैन एंगेजमेंट से आ रहा है। इसी वजह से भारतीय लीग आईपीएल अब वैल्युएशन में एनएफएल और ईपीएल लीग को टक्कर दे रही है। आईपीएल फ्रेंचाइजी की औसत वैल्युएशन 2032 तक 1.8 अरब डॉलर से बढ़कर 15 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
gurindervir

गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक

Recent News

Supreme Court
News

SC seeks SIT report on Ram temple donation theft

by Blitz India Media
July 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Supreme Court on July 13 issued notice to the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust...

Read moreDetails
export

India’s merchandise exports rise 15.5 pc

July 13, 2026
Iran Missile Attacks Target US Bases in Gulf Region

Kuwait repels Iranian attacks, Bahrain on alert

July 13, 2026
financial

Automotive sector clocks $717 million deals

July 13, 2026
piyush-goyal

Goyal’s visit to Spain, Belgium set to deepen India-EU ties

July 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation