• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पीएम मोदी का शासन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : सीएम योगी

by Blitz India Media
June 19, 2026
in Hindi Edition
0
yogi

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे देश में भाजपा जश्न मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड कायम किया है। अब इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया है। सीएम योगी ने चिट्ठी में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के विराजमान होने और काशी विश्वनाथ धाम के पुनरोद्धार को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

क्या बोले सीएम?

सीएम योगी ने लिखा- प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित आपके 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर आपको समस्त प्रदेशवासियों की ओर से अनंत शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आस्था और अर्थव्यवस्था का अद्भुत संगम बन कर उभरा है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम लला का विराजमान होना, काशी विश्वनाथ धाम के सफल पुनरोद्धार आदि के साथ ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के आपके मूल मंत्र ने विगत 12 वर्षों में भारत के विकास को नई दिशा, नई गति और नया विश्वास प्रदान किया है। राष्ट्र ने सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। इसी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश भी जनकल्याण, सुशासन और समावेशी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित करते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

गिनाईं उपलब्धियां

सीएम योगी ने लिखा, आपके प्रेरक नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 3 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लगभग 65 लाख परिवारों को पक्क ा आवास उपलब्ध कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 1.86 करोड़ महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा अन्य किसान हितैषी कार्यक्रमों ने कृषिउत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

‘3 करोड़ से अधिक रोजगार-स्वरोजगार के अवसर सृजित’

सीएम योगी ने लिखा, आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। मिशन रोजगार के अंतर्गत 9 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की गई है। वहीं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 25 लाख युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट उपलब्ध कराए गए हैं।

निवेश आधारित औद्योगिक विकास, एमएसएमई, ओडीओपी, स्टार्टअप तथा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जिससे युवा शक्ति प्रदेश की विकास यात्रा की प्रमुख भागीदार बनी है।

यूपी बना एक्सप्रेसवे प्रदेश

सीएम योगी ने लिखा, आपके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। दिल्ली-मेरठ 12-लेन एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ नमो भारत (आरआरटीएस), देश का प्रथम इनलैंड वाटरवे, उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाले ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, वंदे भारत एवं नमो भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। आज उत्तर प्रदेश अपनी विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे श्रृंखला के कारण देशभर में ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के रूप में स्थापित हो चुका है। स्मार्ट सिटी मिशन, आधुनिक हवाई अड्डों, मेट्रो परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तथा औद्योगिक कॉरिडोर के विकास ने निवेश, व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी है। आपकी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में रूल ऑफ लॉ की स्थापना हुई है। आज प्रदेश माफिया-मुक्त, दंगा-मुक्त और भयमुक्त वातावरण की पहचान बना चुका है। व्यापारी, निवेशक, उद्योगपति तथा मातृशक्ति स्वयं को सुरक्षित अनुभव कर रहे हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश-अनुकूल वातावरण ने उत्तर प्रदेश को देश के सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में स्थापित किया है।

‘2017 की तुलना में करीब तीन गुना हुई यूपी की अर्थव्यवस्था’

सीएम योगी ने लिखा, आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2017 की तुलना में लगभग तीन गुना हो चुकी है। प्रति व्यक्ति आय में भी लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है तथा बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत से घटकर लगभग 3 प्रतिशत के स्तर पर आ गई है।

उत्तर प्रदेश आज वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर है तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आज इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम पुनः यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि उत्तर प्रदेश आपके प्रेरक नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा।

Related Posts

gir-lions-health-monitoring-cdv-virus
Hindi Edition

गिर में महामारी का कोहराम!

June 19, 2026
Airlines
Hindi Edition

अब महंगा नहीं होगा हवाई सफर, 10 हजार करोड़ की योजना को मंजूरी

June 19, 2026
modi
Hindi Edition

इंफ्रास्ट्रक्चर व एविएशन पर बड़ा दांव

June 19, 2026
एएमसीए स्टेल्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेजी से होगा पूरा
Hindi Edition

5वीं जेनरेशन के फाइटर जेट की तैयारी, भारत से थर्राएगी दुनिया

June 19, 2026
khudiram-tudu-on-fake-sc-st-certificates-investigation
Hindi Edition

‘बंगाल में आदिवासी विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार’

June 19, 2026
विद्युतीकरण
Hindi Edition

आजादी के 80 साल बाद गांव में पहुंचेगी बिजली, जश्न में डूबे ग्रामीण

June 19, 2026
Load More
Next Post
aiadmk-rival-factions-reconcile-tamil-nadu

अन्नाद्रमुक के दोनों गुटों में समझौता

Recent News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin
News

PM Modi meets Saint-Gobain CEO Bazin

by Blitz India Media
June 18, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi met with Benoit Bazin, Chairman and Chief Executive Officer (CEO) of Saint-Gobain,...

Read moreDetails
Commercial energy storage to surge over 30 times

Commercial energy storage to surge over 30 times

June 18, 2026
India successfully tackling global energy shock

India successfully tackling global energy shock

June 18, 2026
delhi-high-court

Centre defends Telegram suspension in court

June 18, 2026
Artificial-intelligence

Nasscom calls for implementation of AI governance

June 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation