ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दिसंबर, 2024 में शुद्ध रूप से 16.05 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। यह नवंबर, 2024 के मुकाबले 9.69 फीसदी अधिक है। कुल नए सदस्यों में करीब 2.22 लाख महिला अंशधारक हैं। श्रम मंत्रालय ने कहा, दिसंबर, 2023 के मुकाबले नियमित वेतन पर रखे लोगों की संख्या 2.74 फीसदी अधिक है। ईपीएफओ से जुड़ने वालों की संख्या में वृद्धि का मतलब है कि संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं।