• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

ईंधन बचाने के तरीके अपनाकर सरकार की बड़ी मदद कर सकते हैं हम

by Blitz India Media
April 1, 2026
in Hindi Edition
0
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
पार्थ नादपारा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार की पल-पल बदलती स्थितियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा फिर से गहन चिंता का विषय बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभी हाल ही में संसद के दोनों सदनों में अपने संबोधन के दौरान कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा हालात लंबे समय तक चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री ने ईरान- इजरायल -अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और महामारी के दौर के संकट के बीच तुलना की। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कैसे दोनों ही स्थितियों में वैश्विक आपूर्ति श्रंखलाएं (सप्लाई चेन) बाधित हुई थीं। ठीक उसी तरह वर्तमान में भी तेल एवं गैस आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहने की आशंका बलवती है यदि पश्चिम एशिया में भड़का युद्ध शीघ्र समाप्त नहीं हुआ तो। इसलिए हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी एकजुट रहकर ऐसी चुनौतियों का सामना किया है। हालांकि पीएम ने किसी “लॉकडाउन” की घोषणा नहीं की लेकिन उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर “पावर लॉकडाउन” जैसी संभावनाओं पर चर्चा तेज हो गई।

अन्य देशों में क्या हैं हाल?

अन्य देशों में हो रहे घटनाक्रमों पर नजर दौड़ाएं तो ऐसे संकटों के दूरगामी प्रभावों को समझा जा सकता है। कई देशों में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अलग-अलग उपाय किए जा रहे हैं।

श्रीलंका : स्कूल और गैर-जरूरी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी

बांग्लादेश : ऑनलाइन क्लासेस और तय बिजली कटौती

पाकिस्तान और फिलीपींस : सरकारी कर्मचारियों के लिए 4-दिन का वर्क वीक

वियतनाम : रिमोट वर्क को बढ़ावा

इन कदमों से साफ है कि ऊर्जा बचत को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ रही है। कई जगह तो तेल मूल्य में भी वृद्धि की जा चुकी है।

भारत में भी क्या ऐसा डर है?

विशेषज्ञों की मानें तो हाल-फिलहाल भारत में लॉकडाउन जैसी स्थिति की संभावना नहीं है। सप्लाई में अड़चन और ईंन्धन की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता अवश्य है। ऐसे माहौल में, हर लीटर ईंन्धन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना, रोजाना कार चलाने वालों और घरों तथा घर के बाहर कुकिंग गैस का प्रयोग करने वालों के लिए एक व्यावहारिक प्राथमिकता बन जाता है। यहां ड्राइविंग स्टाइल तथा कुकिंग गैस के प्रयोग संबंधी कुछ बदलाव करके अथवा कार पूलिंग करके इस अनिश्चित समय में ईंन्धन की बचत करने में नागरिक अवश्य बड़ा सहयोग कर सकते हैः-

एवरेज बढ़ानी है तो ड्राइविंग स्टाइल बदलें

ड्राइविंग का तरीका वाहन की एवरेज पर सीधा प्रभाव डालता है। बार-बार एक्सीलेरेशन, ब्रेक लगाना और तेजी से लेन बदलने की आदतें ईंन्धन की खपत बढ़ाती हैं। धीरे-धीरे गति बढ़ाना और ट्रैफिक को समझकर बिना जाम वाले मार्ग अपनाना अथवा तय स्पीड पर चलने से वाहन अच्छी एवरेज देते हैं और धन भी बचता है। इसी तरह कुकिंग गैस को भी खाना बनाने के बाद जलता हुआ न छोड़ें। ऐसे बर्तनों का प्रयोग करें जैसे कि कुकर आदि जिनमें खाना जल्दी पक जाता है। इससे भी कुकिंग गैस की बचत बढ़ेगी।

इंजन स्टार्ट रखना घाटे का सौदा

रेड लाइट अथवा बात करते हुए लंबे समय तक वाहन को बिना चलाए इंजन ऑन रखने से ईंन्धन बर्बाद होता है। आजकल ऐसे वाहन भी आने लगे हैं जिनके इंजन अपने आप बंद अथवा स्टार्ट हो जाते हैं।

वाहन की सर्विसिंग देती है लाभ

समय पर सर्विसिंग से वाहन ज्यादा बढ़िया माइलेज देते हैं। इसके लिए-टायर प्रेशर सही रखें

एयर फिल्टर साफ रहना चाहिए सर्विसिंग के समय बदलें इंजन ऑयल

ये सभी ईंन्धन की खपत कम करने में मददगार हैं और उपभोक्ता उचित ड्राइविंग स्किल्स को अपनाकर स्वयं अपने खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं और इस नाम मात्र के बदलावों से सरकार की बड़ी मदद कर कते हैं क्योंकि हम 140 करोड़ से ऊपर हैं और एक पैसे की मदद भी आंकड़ों में करोड़ों की होगी।

Related Posts

export
Hindi Edition

पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

June 27, 2026
india usa
Hindi Edition

’21वीं सदी की अहम और निर्णायक साझेदारी है भारत-अमेरिका रिश्ता’

June 27, 2026
india
Hindi Edition

भारत चौथा सबसे शक्तिशाली देश, पाकिस्तान टॉप टेन की सूची से बाहर

June 27, 2026
PM Modi
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी के मन में है… नए भारत का रोडमैप

June 27, 2026
Keir Starmer
Hindi Edition

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर का पतन…

June 27, 2026
क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
Load More
Next Post
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

Recent News

gold
News

Gold declined over 4 pc this week

by Blitz India Media
June 27, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Gold prices dipped 4.63 per cent during the week, marking the fourth consecutive weekly decline amid...

Read moreDetails
India Becomes Top Ship Recycling Nation

India world’s leading ship recycling nation

June 27, 2026
rupe

India to sustain high growth rate

June 27, 2026
India Launches 100-Day TB Mukt Bharat Campaign 2026

Centre to launch Aarogya Setu 2.0

June 27, 2026
Pentagon Pressures Anthropic to Open AI for Military Use

US Govt clears access to Anthropic Mythos 5

June 27, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation