• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

जमीन के 100 फुट नीचे 300 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

26 किलोमीटर होगा अंडरग्राउंड ट्रैक, 1 घंटे में पहुंच जाएंगे चेन्नई से बेंगलुरु

by Blitz India Media
February 14, 2026
in Hindi Edition
0
The train will run at a speed of 300 km/h 100 feet below the ground.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अहमदाबाद से मुंबई तक चलने वाली बुलेट ट्रेन का काम अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही एक और हाई स्पीड रेलवे ट्रैक पर काम करने का विचार शुरू हो गया है। यह बुलेट ट्रेन बेंगलुरु से चेन्नई के बीच चलाई जाएगी। इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सबसे खास बात इसके अंडरग्राउंड ट्रैक हैं, जो करीब 26 किलोमीटर के होंगे। दोनों शहरों के बीच अभी सफर करने में करीब 5 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन यह ट्रेन शुरू होने के बाद महज घंटेभर में सफर पूरा हो जाएगा।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को 306 किलोमीटर का बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर में दो अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। एक बेंगलुरु के बाईअपन्नाहल्ली में बनेगा तो दूसरा व्हाइटफील्ड में बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन चलाने के लिए जरूरी सर्वे भी पूरा किया जा चुका है और अलाइनमेंट जल्द ही फाइनल हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर अंडरग्राउंड ट्रैक बनाए जाने के साथ ही कई स्टेशन भी बनाए जाएंगे। अभी दोनों शहरों के बीच सफर करने में करीब 5 घंटे लग जाते हैं, जबकि नए रेलवे ट्रैक से यह सफर सिर्फ 1 घंटे या उससे भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।
कितने स्टेशन बनेंगे इस कॉरिडोर में
बेंगलुरु-चेन्नई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में 8 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह स्टेशन चेन्नई सेंट्रल, पोनामल्ली, परंदुर, चित्तूर, कोलार, कोडिहल्ली, व्हाइटफील्ड और बाईअप्पनाहल्ली में बनेंगे। इसमें से परंदुर के पास चेन्नई का दूसरा एयरपोर्ट भी बनाया जाना है, जबकि कोडिहल्ली के पास कोसकोटि में बुलेट ट्रेन का मेंटेनेंस डिपो बनाया जाएगा। इस तरह, देखा जाए तो बुलेट ट्रेन के इस रूट पर 8 स्टॉपेज बनाए जाएंगे, जहां से यात्री ट्रेन पकड़ सकेंगे या फिर उनका स्टॉपेज होगा।
किस स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
इस कॉरिडोर को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिस पर परिचालन स्पीड 320 किलोमीटर होगी। हालांकि, इस ट्रैक पर औसत स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। फिलहाल इस कॉरिडोर को बनाने के लिए 4 रूट पर विचार किया जा रहा है। इसमें से जो भी सबसे छोटा और किफायती रूट होगा, उसे फाइनल किया जाएगा। यह भी देखना होगा कि इस रूट से आसपास के ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।
3 जगहों पर अंडरग्राउंड ट्रैक
306 किलोमीटर का पूरा ट्रैक एलिवेटेड होगा, बस तीन सेक्शन ऐसे होंगे जहां पर अंडरग्राउंड ट्रैक बनाया जाएगा। यह टनल सेक्शन चेन्नई सिटी में 2.5 किलोमीटर का बनेगा, जबकि आंध्र प्रदेश के मोगिली घाट सेक्शन (चित्तूर) में 11.5 किलोमीटर का अंडरग्राउंड ट्रैक बनाया जाएगा। तीसरा बेंगलुरु सिटी में बनेगा, जो करीब 12 किलोमीटर का होगा। इस तरह देखा जाए तो कुल मिलाकर 26 किलोमीटर का ट्रैक अंडरग्राउंड होगा।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
'Made in India' C-295 aircraft will roar in the sky this year

इसी साल आसमान में गरजेगा ‘मेड इन इंडिया’ सी-295 एयरक्राफ्ट

Recent News

Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win
News

Rizvi guides Delhi Capitals to six-wicket win

by Blitz India Media
April 2, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Sameer Rizvi’s unbeaten 70 and his 119-run partnership with Tristan Stubbs helped Delhi Capitals kick off...

Read moreDetails
Manufacturing

Manufacturing PMI eases in March

April 2, 2026
India’s defence exports surge 62.6 pc in FY26

India’s defence exports surge 62.6 pc in FY26

April 2, 2026
market

Stocks fall, oil prices soar after Trump’s speech

April 2, 2026
trump

Trump leaves key Iran war questions unanswered

April 2, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation