ब्लिट्ज ब्यूरो
जयपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर -बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिता हुंडिया सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर ईशान के दादा अनुराग पांडे की ओर से ईशान और अदिता की शादी की रजामंदी के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं और मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली हैं। ईशान किशन से उनकी शादी की चर्चा के बाद लगातार गूगल पर उनके बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। उनकी फैमिली बैकग्राउंड, एजुकेशन से लेकर उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानने में लोग जुटे हैं।
पिता कारोबारी, मॉडल के खुद भी एंटरप्रेन्योर
जयपुर की रहने वाली अदिति के पिता ललित हुंडिया कारोबारी हैं। अदिति हाई क्लास जैन फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। 2016 से मॉडलिंग में सक्रिय अदिति हुंडिया ने खुद का एक फैशन आउटलेट भी जयपुर में खोला हुआ है। अदिति की पूरी एजुकेशन जयपुर से ही हुई है। मॉडलिंग के अलावा अदिति अपनी मां के साथ सोशल वर्क में भी सक्रिय है। मिली जानकारी के अनुसार वे अपनी मां के साथ मिलकर अनाथ बच्चों की मदद करने वाले समूह ‘संगिनी’ से जुड़ी हुई हैं।
अदिता की नेटवर्थ और कमाई का जरिया
अदिता हुंडिया मॉडलिंग के साथ फैशन इन्फ्लुएंसर और एक बिजनेस वुमन भी हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति 16 से 25 करोड़ के आसपास बताई जाती है। उनकी आय का बड़ा हिस्सा उनका खुद का फैशन ब्रांड है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। यहां भी वे विभिन्न ब्रांड्स का प्रचार करती हैं। म्यूजिक एलबम, मॉडलिंग के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी उनकी कमाई होती है।

























