ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। राजधानी लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, हापुड़ और बाराबंकी समेत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में यूपी रेरा ने 24 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इन जिलों में यूपी रेरा नई परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू करने जा रहा है। 13 जिलों में करीब 7830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इससे लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा और उनके अपने आशियाने और दुकानों का सपना पूरा होगा।
198वीं बोर्ड बैठक में रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूपी के विभिन्न जिलों में चल रहीं परियोजनों की समीक्षा भी की गई। बैठक में मंजूर की गई परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित शामिल हैं।
गौतमबुद्ध नगर में 5 परियोजनाओं को मंजूरी
गौतमबुद्ध नगर में 5218.41 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली कुल 5 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें 2969 यूनिट्स विकसित का जाएंगी जिसमें 3 व्यावसायिक परियोजनाएं, 1 आवासीय परियोजना और 1 मिश्रित परियोजना शामिल हैं।
लखनऊ में 3 परियोजनाओं को मिली मंजूरी
राजधानी लखनऊ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ में 132.65 करोड़ रुपये से 4 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। 651 यूनिट्स बनाई जाएंगी। इनमें 3 आवासीय और 1 व्यावसायिक परियोजना शामिल है।
आगरा में 3 आवासीय परियोजनाएं मंजूर
आगरा में 3 आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन पर कुल 162.75 करोड़ रुपये खर्च होगा।
गाजियाबाद में 3 परियोजनाएं स्वीकृत
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 3 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन पर कुल 83.85 करोड़ रुपये खर्च होगा। यहां 468 यूनिट्स विकसित की जाएंगी। मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी और बाराबंकी समेत अन्य जिलों में भी इसी परियोजनाएं मंजूर की गई हैं।













