ब्लिट्ज ब्यूरो
पेरिस। जी-7 में हिस्सा लेने वाले अमेरिका के सहयोगी देश यूक्रेन में चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को ट्रंप के एजेंडे में टॉप पर लाने की कोशिशें करते दिखे। ईरान युद्ध ने यूक्रेन-रूस वॉर से ट्रंप का ध्यान हटा दिया था। मेजबान देश फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह ट्रंप को रूस पर शांति समझौता का दबाव बढ़ाने के लिए मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जो इस प्रयास में मदद कर रहे हैं।
ईरान में निवेश नहीं कर रहे : ट्रंप
ट्रंप ने फ्रांस में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद से मुलाकात में कहा, हम ईरान में कोई निवेश नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमें भविष्य में कभी भी वहां जाकर निवेश करने का अधिकार है।
ट्रंप ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू को लेबनान पर ज्यादा जिम्मेदारी दिखाने की सलाह दी है। कहा, मैं न होता, तो इस्राइल नहीं होता। किसी दूसरे राष्ट्रपति ने इस्राइल के लिए उतना नहीं किया, जितना मैंने किया है।












