ब्लिट्ज ब्यूरो
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन। ने सोमवार को कहा कि रूस ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर असद को राजनीतिक शरण दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं को बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने असद को शरण देने का निर्णय व्यक्तिगत रूप से लिया। हालांकि, पेस्कोव ने इस बारे में नहीं बताया कि असद कहां ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन की असद से मिलने की योजना नहीं है।
मॉस्को दूतावास पर सीरियाई विद्रोहियों का ध्वज
सोमवार को मॉस्को में सीरियाई दूतावास की इमारत पर सीरियाई विद्रोही समूहों का तीन सितारा झंडा लगाया गया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने कहा है कि विद्रोही लड़ाकों के दमिश्क में निर्विरोध प्रवेश के बाद बशर अल-असद अपने परिवार के साथ मॉस्को में आ गए हैं, जिससे असद परिवार के लगभग छह दशकों के शासन का अंत हो गया। इस शासन का अंत होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय रूप से सीरियाई दूतावास पर विद्रोहियों का ध्वज लगना एक बड़ी घटना है।












