ब्लिट्ज ब्यूरो
भोपाल। मध्य प्रदेश में 11 केंद्रीय विद्यालय स्कूल खोले जाएंगे। एमपी को मिली सौगात पर सीएम मोहन यादव ने केंद्र को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के विकास में ये केंद्रीय विद्यालय मील के पत्थर साबित होंगे।
इसके चयन में बड़े और छोटे शहरों का ख्याल रखा गया है। इसकी वजह से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। नए केंद्रीय विद्यालय धार्मिक नगरी मैहर और वर्ल्ड टूरिस्ट साइट खजुराहो में भी खोला जाएगा। इसके साथ ही उज्जैन के नागदा में भी एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही भोपाल, अशोकनगर, बालाघाटा के तिरोदी, सिवनी के बरघट, कटनी के झिंझरी, मुरैना के सबलगढ़, राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और भोपाल में सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में बनेगा।
गौरतलब है कि भोपाल में अभी पांच केंद्रीय विद्यालय हैं। एक और नए विद्यालय मिलने के बाद यहां संख्या छह हो जाएगी।













