• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

यूपी में शिक्षा की तस्वीर और तकदीर बदलने की बड़ी पहल 30 करोड़ से बनेगा हर जिले में स्कूल

by Blitz India Media
August 22, 2025
in Hindi Edition
0
यूपी में शिक्षा की तस्वीर और तकदीर बदलने की बड़ी पहल 30 करोड़ से बनेगा हर जिले में स्कूल
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में अत्याधुनिक मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण तेजी से चल रहा है। ये स्कूल प्री-प्राइमरी से लेकर इंटर तक की शिक्षा एक ही परिसर में देंगे। प्रत्येक स्कूल 30 करोड़ की लागत से बन रहा है जिनमें स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी ओर मिनी स्टेडियम जैसी सुविधाएं होंगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।
पहले चरण में 39 जिले
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय परियोजना का पहला चरण प्रदेश के 75 में से 39 जिलों में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। निर्माण कार्य जमीन पर दिखने लगा है और विद्यालय भवनों का खाका तैयार हो चुका है।
ये स्कूल शिक्षा व्यवस्था को एकीकृत और उन्नत बनाने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 10 और जिलों में भी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है जबकि बाकी जिलों में भूमि चयन और बजट की स्वीकृति अंतिम दौर में है। सरकार इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहती है।
मॉडल स्कूल
सरकार की दीर्घकालिक योजना है कि प्रत्येक जिले में दो-दो मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय स्थापित किए जाएं। पहले चरण में एक विद्यालय हर जिले में और दूसरे चरण में एक और विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इस तरह उत्तर प्रदेश में कुल 150 मॉडल स्कूल तैयार होंगे। यह योजना राज्य की शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा देने के साथ ही बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी।
स्कूल 5 से 10 एकड़ में फैले होंगे
प्रत्येक मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ये स्कूल 5 से 10 एकड़ में फैले होंगे और इनमें अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। 30 स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं, मिनी स्टेडियम, कौशल विकास केंद्र और शिक्षक आवास जैसी व्यवस्थाएं इन स्कूलों की विशेषता होंगी।
यह पहली बार है जब इतनी व्यापक और आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा संस्थान तैयार किए जा रहे हैं।
एक ही कैंपस में संपूर्ण शिक्षा का अवसर
प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होने से छात्रों को बार-बार स्कूल बदलने की जरूरत नहीं होगी। इससे शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी और छात्र बचपन से लेकर किशोरावस्था तक एक सुरक्षित और परिचित वातावरण में पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद और निगरानी आसान होगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
निर्माण एजेंसियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
इस परियोजना को तेजी देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने छह प्रमुख निर्माण एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कार्य में देरी न हो और सभी स्कूल समय पर तैयार हों।
सबसे अच्छे ऑनलाइन कोर्स
हर विद्यालय में वाई-फाई, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से शामिल की जा रही हैं। यह पहल छात्रों की सुरक्षा, सुविधा और डिजिटल शिक्षा को प्राथमिकता देने वाली सोच को दर्शाती है।
इन जिलों में शुरू हुआ निर्माण,
बाकी की बारी जल्द
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण जिन 39 जिलों में शुरू हो चुका है। इनमें सीतापुर, बिजनौर, कानपुर देहात, महाराजगंज, अम्बेडकरनगर, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, बलिया, सुल्तानपुर, हमीरपुर, रायबरेली, औरेया, अमेठी, हरदोई, अमरोहा, चित्रकूट, ललितपुर, जालौन
चन्दौली, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, इटावा, मैनपुरी, हापुड़, कौशाम्बी, मऊ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, गौतमबुद्धनगर, संतकबीरनगर, संभल, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, हाथरस, बदायूं, बहराइच, भदोही और बागपत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही शेष 36 जिलों में भी काम शुरू किया जाएगा जिससे पूरा प्रदेश आधुनिक शिक्षा की नई रफ्तार पकड़ सके।

– प्री से लेकर इंटर तक होगी पढ़ाई
-कुल 150 विद्यालय होंगे तैयार

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
Jaishankar concludes Moscow visit

Jaishankar concludes Moscow visit

Recent News

Sooryavanshi
News

Sooryavanshi era has just begun: Karim

by Blitz India Media
April 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former India wicketkeeper-batsman Saba Karim highlighted the emergence of Vaibhav Sooryavanshi, who set the pace with...

Read moreDetails
Rajnath Singh o

Army food grain procurement a big step: Rajnath

April 11, 2026
India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

April 11, 2026
Growth

India remains among fastest-growing major economies

April 11, 2026
Ayush Shetty

Shetty upsets World No. 1 Vitidsarn to enter final

April 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation