• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अमेरिका ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद किया

तत्काल देश छोड़ने का आदेश, बाइडन प्रशासन ने दी थी राहत

by Blitz India Media
April 10, 2025
in Hindi Edition
0
trump
Share on FacebookShare on Twitter
ललित दुबे

वाशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक साथ नौ लाख प्रवासियों को बड़ा झटका दिया है। बाइडन प्रशासन के समय शुरू की गई सीबीपी वन एप नीति के तहत ये प्रवासी अमेरिका आए थे। ट्रंप प्रशासन ने इस नीति को पलटते हुए इन प्रवासियों के लीगल परमिट रद कर दिए हैं और इनसे तत्काल अमेरिका छोड़कर जाने को कहा गया है। इसमें किसी भारतीय के शामिल होने की अब तक कोई सूचना नहीं है।
जनवरी 2023 से पिछले साल दिसंबर तक सीबीपी वन एप का उपयोग करके मेक्सिको की सीमा से 936,500 लोग अमेरिका में घुसे थे। इन्हें पैरोल नामक राष्ट्रपति के अधिकार के तहत काम करने के अधिकार के साथ दो साल तक अमेरिका में रहने की अनुमति मिली थी। ट्रंप प्रशासन के होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि अमेरिकी लोगों और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अब इन पैरोल को रद कर दिया गया है।
सूचना ईमेल के जरिये भेजी जा रही
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि सीबीपी वन एप के जरिये अमेरिका में आए लोगों को परमिट रद करने की सूचना ईमेल के जरिये भेजी जा रही है, लेकिन इस तरह के कितने लोग इसके बारे में जानकारी नहीं दी। इन सभी लोगों को खुद से ही अमेरिका छोड़कर चले जाने को कहा गया है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने पिछले साल के अंत में अमेरिका में प्रवेश करने वाले एक होंडुरन परिवार को भेजे नोटिस में लिखा, अब समय आ गया है कि आप संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़ दें। कुछ लोगों ने संबंधित ईमेल सोशल मीडिया पर साझा भी किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही नए प्रवासियों के लिए सीबीपी वन एप नीति को समाप्त कर दिया, जिससे हजारों लोग मेक्सिको में फंस गए, जिनके पास फरवरी के आरंभ तक इस योजना के तहत परमिट मिलने के लिए अधिकारियों से मिलना था।
बाइडन की कई नीतियों को पलटा
ट्रंप ने बाइडन की कई नीतियों को पलटते हुए उनसे लाभान्वित होने वाले लोगों के अमेरिका में रहने के अधिकार को खत्म कर दिया है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि बाइडन ने 1952 में गठन के बाद से पैरोल के अधिकार का सबसे अधिक उपयोग करके अमेरिका को इतिहास के सबसे खराब सीमा संकट की तरफ बढ़ा दिया है। विभाग ने पिछले महीने कहा था कि वह एक दूसरे तरह के पैरोल को भी रद कर रहा, जिसके जरिये क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला से 5.32 लाख लोग अपने खर्चे पर अमेरिका आए थे। इसकी समय सीमा 24 अप्रैल को खत्म हो रही है।
प्रवासियों का अस्थायी संरक्षित दर्जा खत्म किया
ट्रंप प्रशासन ने 6,00,000 वेनेजुएलावासियों और लगभग 5,00,00 हैतीवासियों के लिए अस्थायी संरक्षित दर्जे (टीपीएस) को समाप्त करने की भी घोषणा की है। हालांकि एक संघीय न्यायाधीश ने अस्थायी रूप से इसे रोक दिया है, जिसमें लगभग 3,50,000 वेनेजुएलावासी शामिल हैं, जिनका सोमवार को ही टीपीएस दर्जा खत्म होना था। टीपीएस उन लोगों को 18 महीने के लिए दिया जाता है जो पहले से ही अमेरिका में हैं और जिनके देश प्राकृतिक आपदा या नागरिक संघर्ष के कारण वापसी के लिए असुरक्षित माने जाते हैं।

– इसमें किसी भारतीय के शामिल होने की अब तक कोई सूचना नहीं

Next Post
Sitharaman

E-mobility, chips and fintech key investment opportunities for Austria: Sitharaman

Recent News

Hermann ruled out of remainder of NZ T20 series
News

Hermann ruled out of remainder of NZ T20 series

by Blitz India Media
March 17, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: South Africa batter Jordan Hermann has been ruled out of the remaining matches in the five-game...

Read moreDetails
AI

India among top proactive markets of AI in payroll

March 17, 2026
india-services-sector-6-trillion-2035

Services sector likely to triple to $6 trillion

March 17, 2026
Israel carries out strikes in multiple Iranian cities

Israel carries out strikes in multiple Iranian cities

March 17, 2026
Neymar Still Hopeful of Brazil World Cup Spot Despite Snub

Neymar still chasing Brazil World Cup recall

March 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation